
टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत की भाविना पटेल ने नया इतिहास रचा। वह सिल्वर मेडल जीतकर पहली भारतीय महिला पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गईं। उनकी इस उपलब्धि पर देशभर से बधाई मिल रही हैं।
CM Shri @vijayrupanibjp announces a cash prize of ₹ 3 crore for Bhavina Patel, a para-paddler from Mehsana district, under the State Govt's 'Divyang Khel Ratna Protsahan Puraskar Yojana' for her historic achievement at the #TokyoParalympics
— CMO Gujarat (@CMOGuj) August 29, 2021
इस बीच गुजरात सरकार ने पैडलर भाविना पटेल को 3 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की। गुजरात के मेहसाणा जिले के सुंधिया गांव की रहने वाली पटेल को रविवार को अपने पहले पैरालंपिक खेलों में विश्व की नंबर एक चीनी पैडलर यिंग झोउ से 0-3 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक नोट में कहा, “मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने गुजरात के मेहसाणा जिले की बेटी भावना पटेल को पैरालंपिक खेलों में टेबल टेनिस में उत्कृष्ट उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी है।”
शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी मियाओ झांग को 7-11 11-7 11-4 9-11 11-8 से हराया था।




