देश में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है. जिसके चलते हर रोज नए मरीजों में इसकी पुष्टि हो रही है, इस बीच ओमिक्रॉन को मात देकर ठीक हुए एक मरीज ने अपना अनुभव साझा किया. दिल्ली के रोहिणी निवासी साहिल ठाकुर (27) दुबई से भारत आए थे. उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर को दुबई में उनके कोविड टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन भारत पहुंचने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इस दौरान उन्हें किसी तरह के कोई लक्षण नहीं थे. न गले में कोई दिक्कत थी और न ही बुखार था.
उन्होंने बताया कि अगर मेरा टेस्ट नहीं होता तो मुझे पता ही नहीं चलता कि मुझे ओमिक्रॉन वेरिएंट का कोरोना हुआ है. अब मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं. मैंने दो बार टेस्ट कराए हैं. मेरी तबीयत खराब नहीं हुई. इस दौरान मैं अस्पताल में आइसोलेशन में रहा. वहां जितने मरीज थे उनमें अधिकांश को कोई लक्षण नहीं थे. मुझे पता भी नहीं लगा कि मुझे कोरोना है. मुझे एक भी लक्षण नहीं था. मैंने कोई दवाई भी नहीं ली. मैं ठीक महसूस कर रहा था तो अस्पताल में भी कोई दवाई कहने पर भी नहीं ली. तबियत खराब लगती तो लेता.
साहिल ने बताया कि शुरू में पता चला तो परेशान था. नीचे पीसीआर आ गई थी, अस्पताल ले जाने. तब इंडिया में दो ही केस थे. तब पता चला जो मेरे लिए चौंकाने वाला था. भरोसा ही नहीं हो रहा था, क्योंकि मैं दुबई से आया था. अफ्रीका में ज्यादा मामले थे, उस वक्त लगा कि मैं कैसे इसकी चेपट में आ गया. समय बीता तो लगा कि सब नॉर्मल है. ये आम फ्लू से भी ज्यादा हल्का लगा.
उन्होंने कहा कि लोग सतर्क रहें, पर डरने जैसा कुछ नहीं है. मैं जिनसे भी मिला किसी को मैंने कोरोना ट्रांसमिट भी नहीं किया. हमने कोरोना की दोनो डोज ले रखी है तो ज्यादा असर दिखा नहीं. लोग सरकार के साथ कोपरेट करें. मुझे पता है कि ये उतना घातक नहीं है.
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…