सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी बुधवार को लगातार तीसरे दिन इनके दामों में बढ़ोतरी की है। आज दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 106.19 रुपए और डीजल के दाम 94.92 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं।
32 राज्यों में पेट्रोल और 16 राज्यों में डीजल 100 के पार
देश के 29 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दमन और दीव, छत्तीसगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, पुडुच्चेरी, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, झारखंड, गोआ, असम, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, मेघालय, दादरा और नगर हवेली और राजस्थान में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।
वहीं डीजल की बात करें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, कर्नाटक, गोआ, दादरा और नगर हवेली, तमिलनाडु और राजस्थान में कई जगहों पर ये भी 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।
20 दिन में 15वीं बार बढ़े दाम
इस महीने सिर्फ 20 दिन में पेट्रोल-डीजल 15 बार महंगे हो चुके हैं। इससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 4.55 और डीजल 5.05 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं 2021 कीर बात करें तो इस साल 1 जनवरी को पेट्रोल 83.97 और डीजल 74.12 रुपए प्रति लीटर था। अब ये 106.19 और 94.92 रुपए प्रति लीटर पर है। यानी 10 महीने से भी कम समय में पेट्रोल 22.22 और डीजल 20.80 रुपए तक महंगा हुआ है।
84 डॉलर के पार बना हुआ है कच्चा तेल
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इससे पहले साल 2018 में कच्चा तेल 85 डॉलर पर पहुंचा था। एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में कच्चा तेल 90 डॉलर तक जा सकता है। इससे पेट्रोल-डीजल और महंगे हो सकते हैं।
PM मोदी ग्लोबल ऑयल एंड गैस सेक्टर के CEO से करेंगे बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंस के जरिए ग्लोबल ऑयल एंड गैस सेक्टर के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) और विशेषज्ञों के साथ बातचीत करेंगे। इसमें तेल और गैस क्षेत्र के वैश्विक नेता शामिल होते हैं, जो इस क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों और भारत के साथ सहयोग तथा निवेश के संभावित क्षेत्रों का पता लगाने के लिए विचार-विमर्श करते हैं। PMO के अनुसार ये मीटिंग शाम 6 बजे से होगी।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
| शहर | पेट्रोल (रुपए/लीटर) | डीजल (रुपए/लीटर) |
| श्रीगंगानगर | 118.32 | 109.12 |
| अनूपपुर | 117.63 | 106.76 |
| परभणी | 114.64 | 103.75 |
| भोपाल | 114.81 | 104.15 |
| जयपुर | 113.38 | 104.58 |
| मुंबई | 112.11 | 102.89 |
| दिल्ली | 106.19 | 94.92 |
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…