राज्य

पंजाब-हरियाणा व चण्डीगढ बार एसोसिएशन के चुनाव 17 दिसंबर को

2 जगहों पर वोट डालने वाले वकीलों पर होगी सख्त कार्यवाही : मिंदरजीत यादव

पूरे पंजाब, हरियाणा व चण्डीगढ की सभी बार एसोसिएशन में होने वाले चुनाव की तारीख 17 दिसंबर 2021 जारी कर दी गई है। उक्त जानकारी देते हुए बार काउंसिल ऑफ पंजाब एण्ड हरियाणा के चैयरमेन एडवोकेट मिंदरजीत यादव ने बताया कि पूरे पंजाब, हरियाणा व चण्डीगढ में बनी बार एसोसिएशन के चुनावों की तिथि निर्धारित कर दी गई है। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एण्ड हरियाणा ने ये चुनाव शैडयूल पूर्व में किए गए अपने जरनल हाउस के फैसले व बार काउंसिल ऑफ इंडिया की सहमति के बाद लिया है। उन्होने बताया कि प्रत्येक वर्ष बार एसोसिएशन के चुनाव करवाए जाते है इसी के चलते 17 दिसंबर 2021 को चुनाव होने है। चैयरमेन मिंदरजीत यादव ने बताया कि प्रत्येक बार को 30-09-2021 से पहले चुनाव अधिकारी या चुनाव कमेटी की सूचि बार काउंसिल को भेजनी होगी तथा सभी वकीलों को 31-10-2021 तक अपने-अपने हल्फनामा जमा करवाने होंगे तथा सभी बार एसोसिएशन अपनी-अपनी वोटर लिस्ट बनाकर 20-11-2021 तक बार काउंसिल में जमा करवाए।
चैयरमेन एडवोकेट मिंदरजीत यादव ने बताया कि आगामी होने वाले चुनावों को पूरी तरह से निष्पक्ष करवाने के लिए बार काउंसिल ने अपनी कमर कस ली है तथा साथ ही जो वकील अपनी वोट एक से ज्यादा जगह देता पाया गया उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होने बताया कि सभी एडवोकेट जिन्होने एक से अधिक बार एसोसिएशन में अपनी सदस्यता ले रखी है वे किसी भी एक जगह वोट डालने के लिए अपना हल्फनामा प्रस्तुत करे यदि उनके हल्फनामा 1 से अधिक जगह पर पाए जाते है तो भी उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही जो भी बार एसोसिएशन बार काउंसिल ऑफ पंजाब एण्ड हरियाणा द्वारा तय किए गए समय सीमा में अपनी वोटर लिस्ट, हल्फनामा व फीस की रसीदों के साथ पूरी सूचि बार काउंसिल में नहीं पहुंचाते है तो वहां स्पेशल कमेटी गठित कर दी जाएगी तथा उक्त बार एसोसिएशन का चुनाव बार काउंसिल की देख-रेख में होगा।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago