CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
देश/विदेशराजनीति
Trending

“Pegasus Scandal समूचे भारत पर हमला है…” : राहुल गांधी

पेगासस जासूसी मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला 

नई दिल्ली : पेगासस जासूसी मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है राहुल ने कहा, ‘मेरा फोन स्‍पष्‍ट तौर पर टैप किया गया, मैं संभावित टारगेट नहीं हूं.’गौरतलब है कि कुछ मीडिया ऑर्गेनाइजेशंस ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है जिसमें कहा गया है कि कुछ राजनीतिक नेताओं, सरकारी अधिकारियों, पत्रकारों सहित अनेक भारतीयों की निगरानी करने के लिये इजराइली स्पाइवेयर पेगासस का कथित तौर पर उपयोग किया गया था. राहुल ने यह भी दावा किया कि उनके सुरक्षाकर्मियों ने बताया था कि उनकी बातचीत पर निगरानी रखी जा रही है. राहुल ने आरोप लगाया कि उनके सभी फोन टैप किए जा रहे थे और उनके सिक्‍युरिटी मैन को उनकी (राहुल की) हर बात की जानकारी देने के लिए कहा गया था. संवाददाताओं से बातचीत में राहुल ने कहा, ‘मैं संभावित टारगेट हूं, मेरा फोन टैप किया गया. केवल यह फोन नहीं, मेरे सभी फोन टैप किए गए.’गौरतलब है कि इजरायली स्‍पाईवेयर पेगासस की लीक सूची में राहुल गांधी का नाम सामने आया है. 

Pankaj

Related Articles

Back to top button