हरियाणा

राव इंद्रजीत ने इलाके को दिया एक और तोहफा_ रेवाड़ी शहर की सबसे पुरानी मांग को मिली मंजूरी..!

रेवाड़ी के भाड़ावास फाटक पर काम हो चुका है शुरू, डबल फाटक अंडरपास जनता को हुआ समर्पित

रेवाड़ी शहर की सबसे पुरानी मांग रेवाड़ी -नारनौल -रींगस रेल लाइन के एलसी नंबर 3 एवं रेवाड़ी -महेंद्रगढ़ – सादलपुर रेलवे लाइन एलसी नंबर 59ए रोड ओवर ब्रिज बनाने की मांग को रेलवे बोर्ड ने किया मंजूर
रेवाड़ी शहर के लिए नासूर बन चुके रेलवे फाटकों से जल्द अब शहरवासियों को छुटकारा मिलने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के प्रयासों से सर के लिए नासूर बन चुके रेवाड़ी नारनौल रींगस रेल लाइन फाटक संख्या 3 रेवाड़ी महेंद्रगढ़ सादुलपुर रेलवे लाइन फाटक संख्या 59 पर रोड और ब्रिज बनाने की अनुमति रेलवे बोर्ड की ओर से मंजूर कर ली गई है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बताया कि पिछले दिनों वह केंद्रीय रेलवे मंत्री से इस संदर्भ में मिले थे और उन्हें क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग से करवाते हुए कहा था कि करीब 2 वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार ने अपने हिस्से का पैसा देने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। पूर्व रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी मंत्रालय की ओर से इस कार्य को हरी झंडी प्रदान करते हुए रेलवे बोर्ड को इसकी मंजूरी के लिए भेजा गया था लेकिन अभी तक उसकी मंजूरी नहीं हो पाई है। 2 दिन पूर्व भी रेल मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा केंद्रीय मंत्री के कार्यालय को सूचना दी गई कि फाटक संख्या 3 व रेलवे फाटक संख्या 59ए पर बनने वाले रोड ओवर ब्रिज को बनाने की अनुमति रेलवे बोर्ड ने प्रदान कर दी है। रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनने के बाद महेंद्रगढ़ की ओर से व कोसली की ओर से आने वाले लोगों का सफर आसान हो सकेगा। इस फाटक के बंद होने से रेवाड़ी शहर के कॉलोनीओ के लाखों लोग प्रभावित थे।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि वह रेवाड़ी शहर की सूरत को बदलने के लिए लगातार प्रयासरत है और इसी का नतीजा है कि रेलवे विभाग की ओर से पिछले दिनों शहर को डबल फटक अंडर पास का तोहफा मिला था और अब जनता को यह समर्पित भी किया जा चुका है। राव ने कहा कि शहर के नासूर बन सके फाटक संख्या 61 भाडावास फाटक पर ओवरब्रिज में अंडरपास की मंजूरी काफी जद्दोजहद के बाद मिली थी । इस फाटक पर भी रेलवे की ओर से जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सोइल टेस्टिंग व पिलर बनाने का काम शुरू किया जा चुका है। रेलवे विभाग का टेंडर नवंबर माह तक तकनीकी मंजूरी ले लेगा। राव ने कहा कि रेवाड़ी के आउटर बाईपास का निर्माण कार्य जोरों पर है और वर्ष 2022 में शहर को आउटर बाईपास की सुविधा मिल जाएगी।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago