CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
Events

पॉलीथिन हटाओ अभियान: थैला गर्ल नंदिनी पहुंची छात्रों के बीच

पॉलिथीन त्यागने की दिलाई शपथ...

(हरियाणा रथ) रेवाड़ी, सिंगल यूज प्लास्टिक पर केंद्र सरकार द्वारा 1 जुलाई से प्रतिबंध लगा दिया गया है अब लोग भी इसे अपनाते हुए कपड़ों से बने थैलों का प्रयोग करने लगे है। रेवाड़ी के गांव बूढ़पुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंची पॉलिथीन हटाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर थैला गर्ल नंदिनी यादव ने छात्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाकर जागरूक किया। पीटीआई होशियार सिंह व अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा छात्रा नंदिनी का स्कूल में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
BRAND AMBESSADAR POLYTHENE COMPAIGN
HR NEWS

छात्रा नंदिनी द्वारा स्कूल में मौजूद सभी छात्र-छात्राओं को सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगी रोक से अवगत कराते हुए पॉलीथिन को त्यागने व कपड़े से बने थैलों का प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी गई।

Advertising

छात्रा नंदिनी ने कहा कि आज पर्यावरण दूषित हो रहा है जिसकी वजह से मनुष्य, पशु-पक्षी व जानवर भी प्रभावित हो रहे हैं इसलिए अब वह समय आ गया है कि इस जानलेवा प्लास्टिक का त्याग कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से वह प्लास्टिक के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है और अब सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद लोगों में यह जागरूकता फैलाना अति आवश्यक हो गया है कि प्लास्टिक आए दिन नई नई बीमारियां फैलाकर मनुष्य जीवन को ख़तरे में डाल रहा है जो जानलेवा है। स्कूल में मौजूद छात्रों ने भी आज प्लास्टिक त्यागने का प्रण लिया और नंदिनी द्वारा दिलाई गई शपथ के बाद उन्होंने माना कि वह भी अब कपड़े के थैले बनाकर उनका प्रयोग करेंगे और साथ ही अपने परिवार व पड़ोसियों को भी प्लास्टिक त्यागने के प्रति जागरूक करेंगे। छात्राओं ने कहा कि अब हम भी नंदिनी की तरह थैला गर्ल बन कर इस अभियान में उनका सहयोग करेंगे। इस अवसर पर प्राचार्य अभय सिंह, प्रभारी सुरेश कुमार, अनिल कुमार, महेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, पूनम यादव, बाबूलाल व पीटीआई होशियार सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

Tags

Related Articles

Back to top button