CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ीहरियाणा
Trending

RESULT बावल नगर पालिका चुनाव: निर्दलीय उम्मीदवार वीरेंद्र महलावत 1058 वोटों से जीते, BJP प्रत्याशी तीसरे नंबर पर 

सहकारिता मंत्री बनवारी लाल को झटका...

download HR NEWS APP– https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tech.haryana

(हरियाणा रथ) हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद के चुनाव में भाजपा की करारी हार हुई है। कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार एडवोकेट वीरेंद्र महलावत ने 1058 वोट से जीत दर्ज की, जबकि निर्दलीय उम्मीद्वार चंद्रपाल चौकन दूसरे नंबर पर रहे। भाजपा प्रत्याशी मास्टर शिवनारायण तीसरे नंबर पर रहे।

कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू को 2996 मत प्राप्त हुए वहीं निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रपाल चोकन को 1938 तथा भाजपा प्रत्याशी शिवनारायण को 1043 वही जजपा समर्थित प्रत्याशी दीनदयाल को1004 मत प्राप्त हुए। 

महज 10 हजार 995 वोट और 13 वार्ड होने की वजह से मतगणना शुरू होने के एक घंटे के अंदर ही तस्वीर क्लियर हो गई। बावल नगर पालिका में 13 वार्ड हैं। यहां चेयरमैन पद के लिए 12 और पार्षद पद 37 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था।

एक वार्ड में एक ही नामांकन होने से पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके है। जिसकी वजह से 12 वार्ड में ही पार्षद पद दो लेकर वोटिंग हुई। बुधवार को बावल नगर पालिका के दफ्तर के नीचे बनाए गए काउंटिंग सेंटर पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई।

Tags

Related Articles

Back to top button