रेवाड़ी

शर्मनाक : शिकायत व हर संभव कौशिशों के बावजूद समस्या जस की तस..!

लोगों की मेहनत के पैसे को सरकार द्वारा व्यर्थ ही बहाया जा रहा है- पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय

रेवाडी। शहर के कंपनी बाग में पिछले 3 महीने से सीवर का पानी गलियों में भरा हुआ है। लोगों के बार-बार शिकायत व हर संभव कौशिशों के बावजूद समस्या जस की तस है। स्थानिय निवासियों का कहना है कि जिला प्रशासन और ठेकेदार द्वारा जान भूझकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। प्रशासन की नाकामी की वजह से हमें नरकीय जीवन जीना पड रहा है। पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने आज कंपनी बाग में पंहूच कर जायजा लिया। यादव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पास कई दिनों से शिकायत आ रही थी कि कंपनी बाग में सीवर की समस्या आ रही है और मैंने संबंधित अधिकारियों को भी इसे जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए थे लेकिन आज एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जब समस्या का समाधान नही हुआ तो मैंने कल एसडीएम रेवाडी को कहा कि मैं कल स्वयं वहां का दौरा करूंगा और अधिकारियों को भी वहां पर भेजो। लेकिन आज भी यहां पर मात्र एक जेई के अलावा कोई नही आया और नाममात्र के लिए एक टैंकर लगाकर थोडा बहूत पानी निकाल दिया गया। कैप्टेन अजय सिंह यादव ने कहा कि जो नेता चुनाव में बोलते थे कि हम रेवाडी को सिंगापुर बना देगें वो आजकल रेवाडी में आकर भी नही देखते कि लोगों का किस तरह जीना दुर्भर हो रहा है। वहीं नगर परिषद के चुनाव में भी भाजपा ने लोगों से लंबे चौडे वायदे करके वोट तो हांसिल कर ली, लेकिन वोट लेते ही अपने वायदे भूल गए। हालात यहां पर ऐसे हो गए हैं कि हर घर में आदमी बिमार हो गए हैं और बहूत ज्यादा दुर्गंध आती है। लोगों को अपनी नौकरी और बच्चों को स्कूल में सीवर के पानी में से निकल कर स्कूल जाना पड रहा है। उन्होंने कहा कि आज शहर की दुर्दशा हो गई है। लोगों को समय पर पानी नही मिल रहा है, बिजली के कट लग रहे हैं। जगह-जगह शिविर ओवरफ्लो हो रहे हैं, स्ट्रीट लाईट नही जलती है। जबकि बरसात के मौसम में रात के समय में तो लोगों को बहूत मुसीबत का सामना करना पडता होगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि वहीं लोगों को प्रोपट्र्री आईडी को लेकर भी नगर परिषद के चक्कर काटने पड रहे हैं। मौजूद सरकार जानभूझकर लोगों को परेशान करने में लगी हुई है।
कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि जान भूझकर बरसात के मौसम में गली को खोद दिया ताकि जनता परेशान हो और मात्र पानी की पाईप लाईन के लिए सारे रोड को तोडने की क्या जरूरत थी। लोगों की मेहनत के पैसे को सरकार द्वारा व्यर्थ ही बहाया जा रहा है।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago