CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ीहरियाणा

जन आशीर्वाद यात्रा के बहाने अपनी खिसकती जमीन तैयार करने में लगी भाजपा – कैप्टन अजय

भाजपा की चलाई जा रही जन आर्शीवाद यात्रा पर कैप्टेन अजय सिंह यादव का प्रहार, कहा पिछले 7 साल में कोई उपलब्धि तो भाजपा के पास है नही। गांवों व शहरों में भाजपा नेताओं को घुसने नही दिया जा रहा है। वहीं जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान भाजपा नेता सिर्फ कोरोना को फैला रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है एसे में कोरोना से बचाव के लिए जनता को जागरूक करना चाहिए। जबकि भाजपा नेता कोरोना महामारी के नियमों का उल्लंघन करते हुए कोरोना फैला रहे हैं। यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालकर जनता को गुमराह करने में भाजपा लगी हुई है। जबकि नागपुर के कार्यालय में कई साल तक तिरंगा झंडा को फहराया भी नही था। तो फिर ये तिरंगे की अहमियत को क्या समझ सकते हैं। वहीं भाजपा नेताओं द्वारा जो राशन वितरित किया जा रहा है, उसमें प्रधानमंत्री सहित मुख्यमंत्री की फोटो लगाई जा रही हैं। जिसमें राशन से ज्यादा तो थैला बनाने में खर्च आ रहा है। भाजपा सरकार जन सेवा करने की बजाय अपने विज्ञापन पर ज्यादा जोर दे रही है।

Tags

Related Articles

Back to top button