CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी

अतिक्रमण पर चला नप का पंजा_मुख्य बाजारों से हटवाया अतिक्रमण

रेवाड़ी शहर में अतिक्रमण नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : आशिमा सांगवान

रेवाड़ी, उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार फेस्टिवल सीजन के मद्देनजर नगर परिषद की ओर से शहर के मुख्य बाजारों व नेहरू पार्क रोड़ से अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे बाजार व सडक़ें चौड़ी व खुली-खुली नजर आई और लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगरायुक्त आशिमा सांगवान ने यह जानकारी देते हुए कहा कि शहर में अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नप का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से आह्वïान किया कि वे स्वयं अपने सामान को निर्धारित सीमा में रखें अन्यथा नगर परिषद व जिला प्रशासन को कार्यवाही करनी पड़ेगी, जिसका खमायिजा उन्हें स्वयं भुगतना पड़ेगा। जिला नगरायुक्त ने बताया कि नगर परिषद की टीम की ओर से शहर के बाजारों में मुनादी कराकर भी दुुकानदारों से सामान को दुकानों के भीतर रखने का आह्वïान किया जा रहा है। यदि भविष्य में सामान बाहर मिलेगा तो नप की टीम द्वारा उसे जब्त किया जाएगा व चालान भी काटा जाएगा। अतिक्रमण हटने से खुश आए आमजननगर परिषद द्वारा शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटवाए जाने के उपरांत बाजार व सडक़े खुली-खुली नजर आईं, जिसे देखकर बाजार में आने वाला हर आमजन खुश नजर आया। जिन दुकानदारों का सामान सडक़ों रखा हुआ था वो दुकान के भीतर चला गया। कई जगहों पर व्यापारियों से बहस भी हुई लेकिन पुलिस की मौजूदगी में दुकानदारों की बहस काम नहीं आई। लोगों का कहना था कि शहर में समय-समय पर इस प्रकार का अतिक्रमण हटाओ अभियान चलते रहना चाहिए।

Tags

Related Articles

Back to top button