CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ीहरियाणा

प्रेस वार्ता करने पहुंचे संपूर्णानंद पर हुए जानलेवा हमले की हो कानूनी कार्यवाही – कप्तान अजय सिंह 

रेवाडी। अहीर कॉलेज जमीन विवाद दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है। आज बुधवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता करने आए संपूर्णानंद को भाजपा नेता सुनील मूसेपुर तथा उसके साथियों ने लोहे की राड व डंडों से बूरे तरीके से लहू लुहान कर दिया। सबसे बडी बात यह रही कि पुलिस हेड क्वाटर्र से मात्र 300 मीटर की दूरी पर भी पुलिस नही पंहूची। चंद ही मिंटों में यह बात रेवाडी शहर में पंहूच गई और सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने सबसे पहले पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दी उसके बाद पुलिस वहां पर पंहूची और कैप्टेन अजय सिंह यादव ने भी मौके पर पंहूचकर घटना का जायजा लिया। लेकिन तब तक आरोपी संपूर्णानंद को घायल अवस्था में गाड़ी में डालकर ले गए थे।
कैप्टेन अजय सिंह यादव ने कहा कि मीडिया सेंटर जोकि लोकतंत्र का मंदिर होता है वहां पर लोगों के साथ जानलेवा हम्ला हो रहा है बडा ही दुखद है। इस प्रकार तो आम आदमी अपनी बात को रख ही नही पाएगा। मीडियां सेंटर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और सामने वाले मकान में भी कैमरे लगे हुए हैं। इसलिए पुलिस को इस मामले में बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और कसूरवार पर मामला दर्ज करना चाहिए। कैप्टेन अजय सिंह यादव ने कहा कि अहीर कॉलेज के जमीन घोटाले को हम ऐसे नही दबने देंगें और ऊपर तक इसकी लडाई लडेगें। उन्होंने बताया कि जमीन घोटाले में रोजाना नई-नई बातें सामने आ रही हैं। इन्होंने इसमें प्रोपट्र्री टैक्स नही भरा, डेवलपमेंट चार्ज नही भरा हुआ है और सबसे बडी बात यह है कि प्रोपट्री आईडी को लीज या किराए पर लेने वाला ले ही नही सकता, प्रोपट्री आईडी को तो केवल मालिक ही ले सकता है तो फिर इन्होंने कैसे ले ली। यादव ने मांग करी है कि इसमें शामिल सभी अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि पुलिस ने संपूर्णानंद को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवा दिया गया है। कैप्टेन अजय सिंह यादव ट्रामा सेंटर में जाकर संपूर्णानंद से मिले तो उस समय संपूर्णानंद दर्द में चिल्ला-चिल्ला कर बोल रहा था कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मुझ पर जान लेवा हम्ला करवाया है उनके खिलाफ 302 व 307 का मामला दर्ज होना चाहिए।
गौरतलब है कि भाजपा नेता सुनील मूसेपुर के भाई संपूर्णानंद को अहीर कालेज मामले में पत्रकार वार्ता करनी थी। यह भी तय था कि संपूर्णानंद केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकालेंगे। मीडिया सेंटर में पत्रकारवार्ता होनी थी लेकिन इससे पहले ही जिला प्रशासन की ओर से मीडिया सेंटर में फागिंग कराकर उसे बंद कर दिया गया था। निर्धारित समय 11 बजे संपूर्णानंद अपनी सफेद रंग की कार में मीडिया सेंटर पहुंचे थे। उनके मीडिया सेंटर पहुंचते ही वहां पहले से ही मौजूद सुनील मूसेपुर व अन्य साथियों ने संपूर्णानंद पर हमला बोल दिया। संपूर्णानंद को पहले कार में जमकर पीटा गया। वह लहुलुहान हो गए तो उनको कार से घसीटकर नीचे उतारा गया। करीब आधे घंटे तक कार में ही बैठाकर संपूर्णानंद को पीटा गया तथा इसके बाद उनको कार से नीचे उतार लिया गया। कार से उतारने के बाद उनको सडक़ पर नीचे गिराकर राड से मारा गया। इसके बाद उनको कार में डालकर ले जाया गया
Tags

Related Articles

Back to top button