लेकिन प्यास लगने पर कुँआ खोदना कहा तक सही है ये सब जानते हैं। आज बीजेपी जेजेपी गठबन्धन शासन में विकास की सिर्फ बात की जाती है । कागजो में सब काम निपटा दिया जाता हैं। करोड़ों रुपए कागजों में लगाये जाते हैं लेकिन धरातल पर कुछ नजर नही आ रहा । थोड़ी सी बारिश से शहर में 2 -3 फुट पानी भर जाता है । ये सब बीजेपी सरकार के विकास की पोल खोलने का काम कर रही है।
डॉ राजपाल यादव ने कहा कि करोड़ो रुपये का बजट हर साल शहर की विकास में लगाया जाता है इसके बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई तो ये सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता कि भ्रष्टाचार में नगर परीषद डूबी हुई । आमजन द्वारा लगातार शिकायत करने के बावजूद, मुकदमा दर्ज होने के पर भी अधिकारी व कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही नही होना ये दर्शा रहा है कि माल ऊपर तक बँटता है। प्रशासन नगर परिषद को शहर में मूलभूत सुविधाओं को दुरूस्त कराने के लिए प्रयास करना होगा। इनेलो प्रधान ने कहा रेवाड़ी जैसे शांतिप्रिय जिले में रोजाना अपराध बढ़ते जा रहे । कानून व्यवस्था चौपट हो गयी है नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है गली मोहल्लों में नशे का प्रभाव इतना बढ़ गया कि घर घर मे नशे की सप्लाई मिल जाती हैं। पुलिस इनपर रोक लगाने में नाकाम है। इसी नशे के वजह से महिलाओं व छोटे बच्चों के साथ अपराध बढ़ते जा रहे। लूट की वारदात को अंजाम देना तो अब आम बात हो गयी। क्योंकि बीजेपी जेजेपी गठबन्धन सरकार में अपराधियों के हौसले बुलन्द है। सरकार को इस मामलों में कड़ा संज्ञान लेते हुए सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि जिले में शान्तिपूर्ण माहौल बना रहे।





