रेवाड़ी

भ्रष्टाचार में डूबी नगर परिषद: डॉ राजपाल यादव

करोड़ों का विकास सिर्फ कागजो में

इनेलो जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव ने  बारिश की वजह शहर के बिगड़ते हालात पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि नगर परिषद को अपनी सब तैयारी बारिश के मौसम से पहले करनी चाहिए थी।
लेकिन प्यास लगने पर कुँआ खोदना कहा तक सही है ये सब जानते हैं। आज बीजेपी जेजेपी गठबन्धन शासन में विकास की सिर्फ बात की जाती है । कागजो में सब काम निपटा दिया जाता हैं। करोड़ों रुपए कागजों में लगाये जाते हैं लेकिन धरातल पर कुछ नजर नही आ रहा । थोड़ी सी बारिश से शहर में 2 -3 फुट पानी भर जाता है । ये सब बीजेपी सरकार के विकास की पोल खोलने का काम कर रही है।
Advertising

डॉ राजपाल यादव ने कहा कि करोड़ो रुपये का बजट हर साल शहर की विकास में लगाया जाता है इसके बावजूद  भी स्थिति जस की तस बनी हुई तो ये सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता कि भ्रष्टाचार में नगर परीषद डूबी हुई । आमजन द्वारा लगातार शिकायत करने के बावजूद, मुकदमा दर्ज होने के पर भी अधिकारी व कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही नही होना ये दर्शा रहा है कि माल ऊपर तक बँटता है। प्रशासन नगर परिषद को शहर में मूलभूत सुविधाओं को दुरूस्त कराने के लिए प्रयास करना होगा। इनेलो प्रधान ने कहा रेवाड़ी जैसे शांतिप्रिय जिले में रोजाना अपराध बढ़ते जा रहे । कानून व्यवस्था चौपट हो गयी है नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है  गली मोहल्लों में नशे का प्रभाव इतना बढ़ गया कि घर घर मे नशे की सप्लाई मिल जाती हैं। पुलिस इनपर रोक लगाने में नाकाम है। इसी नशे के वजह से महिलाओं व छोटे बच्चों के साथ अपराध बढ़ते जा रहे।  लूट की वारदात को अंजाम देना तो अब आम बात हो गयी।  क्योंकि  बीजेपी जेजेपी गठबन्धन सरकार में अपराधियों के हौसले बुलन्द है। सरकार को इस मामलों में कड़ा संज्ञान लेते हुए सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि जिले में शान्तिपूर्ण माहौल बना रहे।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago