स्कुली छात्र के साथ मारपीट करके जान से मारने का प्रयास करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
सीआईए रेवाड़ी पुलिस व थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत सेक्टर तीन चौकी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए स्कुली छात्र के साथ मारपीट करके जान से मारने का प्रयास करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी के मोहल्ला गुजरवाडा निवासी उमेद उर्फ डीयू के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता राघव पुत्र समीर निवासी विजय नगर रेवाड़ी ने पुलिस में शिकायत दी थी कि गत 24 जनवरी को मैं आयुर्वेद की दवाई लेने के लिए पैदल-2 दुकान की तरफ जा रहा था। जब मैं महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंचा तो आकाश दायमा, डी0यू0 गुर्जर, सुमित राठी समेत 7 से 8 व्यक्तियों ने मुझे लाठी, कुल्हाडी व चाकू से हमला करके मारना शुरू कर दिया और कहा कि आज तुझे जान से मारेंगे। इसके बाद मेरे साथ मारपीट करके मुझे मरा हुआ समझकर वो वहाँ से भाग गए। थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत सेक्टर-3 चौकी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पीड़ित के इलाज के दौरान डॉक्टर की सलाह लेने के उपरांत मामले में हत्या के प्रयास की थाना जोड़ी गई थी। जाँच के दौरान सीआईए रेवाड़ी पुलिस व थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत सेक्टर 3 चौकी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए रविवार को आरोपी उमेद उर्फ डीयू पुत्र ध्यानसिंह उर्फ हब्डी निवासी मोहल्ला गुज्जरवाडा रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दहेज की मांग से परेशान विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
थाना रामपुरा रेवाड़ी पुलिस ने दहेज की मांग से परेशान विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव लाधुवास अहीर निवासी हेमंत के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि मृतका के पिता कृष्ण कुमार पुत्र श्री सुभाषचन्द निवासी साल्हावास जिला झज्जर ने पुलिस में शिकायत दी थी कि मेरी बेटी की शादी 10 दिसंबर 2019 को हेमन्त पुत्र नरेश निवासी लाधुवास अहीर जिला रेवाडी के साथ हुई थी। हेमन्त मेरी लडकी को अधिक दहेज व मोटरसाईकिल लाने के लिए बार-बार मांग कर रहा था व उस पर मानसिक दबाव डाल रहा था। मेरी मोटरसाईकिल देने की गुंजायश नही थी लेकिन फिर भी हेमन्त व उसका परिवार मोटरसाईकिल की मांग को लेकर मेरी लड़की को प्रताडित कर रहा था। इसी दौरान 23 अगस्त को मुझे फोन पर सुचना मिली कि मेरी लड़की ने ससुराल पक्ष की दहेज की मांग व दबाव से तंग आकर कमरे की छत पर लगे पंखे से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी पति हेमंत कुमार उर्फ दीपक पुत्र नरेश कुमार निवासी लाधुवास अहीर थाना रामपुरा जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…