रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमत्री मनोहर लाल खट्टर के रेवाडी जिले में आने से लोगों को आशा की उम्मीद जगी थी कि जिले सहित रेवाडी विधानसभा को भी कुछ विशेष मिलेगा। रेवाडी की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए जूंझ रही है, लेकिन मुख्यमंत्री सहित ओर भी कई मंत्री व नेता आए और सिर्फ लच्छेदार भाषण देकर चले गए।राव ने कहा कि लोगों के विकास कार्यों से मौजूदा सरकार को कोई सरोकार नही है ये सिर्फ हिंदुस्तान-पाकिस्तान करके लोगों का पेट भरने की कौशिस करते हैं। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि रेवाडी में एक नए पैसे की घोषणा मुख्यमंत्री ने नही की जोकि सरकार की मंशा और दक्षिणी हरियाणा के प्रति उदासीन रवैए को दर्शाता है, जबकि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाने में दक्षिणी हरियाणा का अहम योगदान रहा है बावजूद इसके दक्षिणी हरियाणा के हाथ खाली के खाली रह गए। राव ने कहा कि कम से कम यदि मुख्यमंत्री जी नई घोषणा न करके पूर्ववर्ती सरकार के किए हुए कार्यों की रिपेयरिंग के लिए ही बजट दे जाते तो भी कहीं ना कहीं लोगों को अच्छा लगता लेकिन सिर्फ लच्छेदार बातों से लोगों की संतुष्टि नही होती।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि भाजपा नेता पता नही बातें कहां से लेकर आते हैं क्योंकि जो बातें जनता सुनना चाहती है उसका तो एक शब्द भी नही बोलते। ये लोग पेट्रोल-डीजल का जिक्र क्यों नही करते, टमाटर-प्याज का जिक्र क्यों नही करते, मंहगाई की बात क्यों नही करते, किसानों की बात क्यों नही करते, रोडों की खस्ता हालत की बात क्यों नही करते, बिजली-पानी की बात क्यों नही करते, तत्काल एम्स बनवाने की बात क्यों नही करते, रेवाडी के लडकों के कॉलेज की जमीन को प्राइेवट लोगों को बेचा जा रहा है इसकी बात क्यों नही करते, रेवाडी बस स्टैंड की बात क्यों नही करते, लडकियों के कॉलेज की बिल्डिंग की बात क्यों नही करते, रोजगार की बात क्यों नही करते, नौकरियों में हुई धांधली की बात क्यों नही करते। क्यों कि जो बातें जनता को पंसद हैंं वो मौजूदा सरकार को पंसद नही है।