CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी
Trending

पोस्टमैन हत्याकांड : दोस्त निकला पोस्टमैन का कातिल

जीजा के साथ मिलकर किया कत्ल; मां को थप्पड़ मारने की खुन्नस में उतारा मौत के घाट

हरियाणा के रेवाड़ी में हुए पोस्टमैन के कत्ल की गुत्थी सुलझ गई। पोस्टमैन को गोली मारने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका दोस्त नीरज ही था। आरोपी ने अपने जीजा व दो दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी नीरज का जीजा रविन्द्र पुलिस के शिकंजे में आ गया। अब नीरज व उसके दो दोस्तों की तलाश में छापेमारी जारी है।

CLICK TO WATCH FULL NEWS

बता दें कि 19 अक्टूबर की रात शहर के यादव नगर में गांव कालूवास निवासी पोस्टमैन गौरव (26) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौरव की हत्या के पीछे 6 माह पहले हुआ एक मामूली विवाद सामने आया था। पुलिस ने इस विवाद की परते उठाई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। मृतक गौरव मुंबई स्थित पोस्ट ऑफिस में कार्यरत था और कुछ दिन पहले ही भाई की शादी के लिए एक माह की छुट्‌टी लेकर आया था।

जीजा के साथ मिलकर की वारदात
नीरज को गौरव के छुट्‌टी पर आने की जानकारी मिल गई थी। उसके बाद से ही वह बदला लेने के लिए मौका तलाश रहा था। उसे पहले से पता था कि गौरव यादव नजर जरूर आएगा। आरोपी नीरज ने अपने दो दोस्तों व जीजा रविन्द्र को बुला लिया। फिर गौरव जैसे ही यादव नगर से पैदल घर जाने के लिए निकला आरोपियों ने उसे गोली मार दी। इस वारदात में तीसरे आरोपी का नाम राजू सामने आया है। पुलिस ने अभी रविन्द्र को काबू किया है, जबकि बचे हुए तीन आरोपी अभी फरार है। आरोपी स्कूटी व बाइक पर सवार होकर आए थे। स्कूटी पर जीजा-साला और दूसरी बाइक पर नीरज के दोस्त थे। पुलिस ने स्कूटी को बरामद कर लिया है।

मृतक गौरव के शव को सिविल अस्पताल ले जाते पुलिस मुलाजिम और स्वास्थ्यकर्मी।

मां को थप्पड़ मारने की खुन्नस का बदला
पुलिस के अनुसार कालूवास निवासी गौरव के पिता ने यादव नगर में भी मकान बनाया हुआ था, जिसकी वजह से उसका आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच उसकी दोस्ती यादव नगर में रहने वाले नीरज नाम के शख्स से हो गई। 6 माह पहले सट्‌टा खेलने को लेकर हुए विवाद में नीरज व गौरव के बीच कहासुनी हुई थी। इस दौरान बीच बचाव में आई नीरज की मां को गौरव ने थप्पड़ जड़ दिया था। उसके बाद से ही नीरज ने बदला लेने की खुन्नस पाली हुई थी।

Pankaj

Tags

Related Articles

Back to top button