हरियाणा

किसानों की लागत की तुलना में सरकार द्वारा घोषित मूल्य बिल्कुल असंतोषजनक – कैप्टेन

भाजपा सरकार द्वारा रबी की फसलों पर तय किया गया न्यूतम समर्थन मूल्य पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने फसलों पर जो न्यूतम समर्थन मूल्य दिया है वह नाममात्र है। भाजपा सरकार ने 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने का दावा किया था जबकि किसानों को उनकी फसल की लागत तक नही मिल रही है तो फिर सरकार किस तरह से किसानों की आय दोगुनी करेगी। यादव ने कहा कि किसानों की लागत की तुलना में सरकार द्वारा घोषित मूल्य बिल्कुल भी संतोषजनक नही है। बढती मंहगाई के बीच सरकार ने गेंहू, चने और जौ में तो सिर्फ और सिर्फ 2 प्रतिशत तक की ही बढोतरी की है। इससे किसानों का क्या होगा। जबकि यूपीए सरकार के समय में गेंहू को रेट हर वर्ष औसतन 9 से 10 प्रतिशत बढता था।
आज के दिन मंहगाई सातवें आसमान पर है। दूसरी तरफ सरकार द्वारा कृर्षि के खाद, बीज से लेकर सभी उपकरण मंहगे कर रखे हैं। ऐसे में किसानों को तो दोहरी मार झेलनी पड रही है। कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब भाजपा नेता अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते थे कि गेहूं का रेट 2100 किया जाए लेकिन अब 7 साल बीत जाने के बाद भी भाजपा सरकार गेहूं का रेट 2100 नहीं कर पाई हैं, श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों को स्वामीनाथन रिर्पोट के फार्मूला सी-2 के अनुसार फसल लागत से 50 प्रतिशत मुनाफा देकर न्यूतम समर्थन जारी करना चाहिए, तभी किसानों को कुछ  बचत हो सकती है।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago