CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी

विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार को रेवाडी से क्या दिक्कत है- कैप्टेन अजय

रेवाडी, पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने शहर के लियो चौक के नजदीक बने कुडा घर का जाजया लिया। यादव ने बताया कि यहां पर कुडा डालने से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। शहर के बीचों बीच यह कुडा घर है यहां चारों तरफ लोग रहते हैं। कुडे को समय पर उठाया नही जा रहा है, जिसके कारण यहां पर आस-पास के लोगों का जीना दुर्भर हो रहा है। स्थानीय लोग इससे काफी परेशान हैं जिसकी गुहार भी प्रशासन को लगाई है। लेकिन जनता की कोई सुध नही ली जा रही है।
कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि नगर परिषद की गाडियां कुडा उठाने के लिए लगाई हुई हैं तो फिर डायरेक्ट ही कहीं दूर कुडे को क्यों नही डाला जा रहा है। गाडियां पहले यहां डालकर जाती हैं और फिर यहां से उठाकर कहीं और ले जाती हैं। यादव ने बताया कि इस बारे में उनकी बात डीएमसी रेवाडी से भी हुई हैं और इसकी जानकरी उनको दे दी है।
कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि रेवाडी शहर का बुरा हाल हो चुका है। शहर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। समय पर पीने का पानी नही आ रहा है, सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं, सडकों की हालत खस्ता है, आवारा पशु घूम रहे हैं, लोगों को प्रोपर्टी टैक्स और प्रोपर्टी आईडी के नाम पर लूटा जा रहा है। लोगों को 4 महीने तक प्रोपर्टी आईडी नही मिल रही है। नगर परिषद के चुनाव में भाजपा ने बडे-बडे वायदे किए थे लेकिन धरातल पर कोई कार्य नही हो रहा है। सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार को रेवाडी से क्या दिक्कत है। वहीं भाजपा नेता तो शहर में दिखाई ही नही देते। लेकिन हम जनता की आवाज को दबने नही देगें। जनता की आवाज को चंडीगढ तक उठाया जाता है और आगे भी उठाया जाएगा। कैप्टेन अजय सिंह ने बताया कि हर सोमवार और मंगलवार को वे शहर का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनेगें। जिस किसी को कोई समस्या हो तो वह आकर बताएं, मैं या फिर विधायक चिरंजीव राव स्वयं वहां जाकर समस्या का समाधान कराएगें।
Tags

Related Articles

Back to top button