अपराध

Crime Bulletin: Rewari

बिजली कर्मियों के साथ मारपीट करके सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का एक आरोपी गिरफ्तार

रेवाडी की सदर थाना पुलिस ने बिजली कर्मियों के साथ मारपीट करके सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गंगायचा जाट निवासी राजपाल के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए जांचकर्ता ने बताया की पाल्हावास सब डिविजन के जे.ई. हरि प्रकाश ने अपनी शिकायत में बतलाया कि मैं गाडी में एएलएम रविन्द्र तथा ड्राइवर रिंकू के साथ सीएम विंडो पर लगी शिकायत से सम्बन्धित कार्य को करने के लिए गंगायचा जाट गांव में गया था। वहां पर सुरेश ठेकेदार की लेबर कार्य के लिये मौजूद थी, परन्तु गंगायचा जाट के कुछ ग्रामीणों को काम के सम्बन्ध में कुछ दिक्कत आ रही थी। उनसे बातचीत करके समझाने के बाद कार्य शुरू करवा दिया था। फिर वहां राजपाल पुत्र रामकुमार तथा जगबीर पुत्र धर्मबीर ने काम को धमकी देकर रुकवा दिया तथा कहा कि यहां से भाग जाओ नहीं तो पिटोगे। उसके बाद रविन्द्र एएक्सएन उनकी वीडियो बना रहा था तो उन्होंने झगड़ा कर दिया व कहा कि वीडियो डिलीट कर नही तो मारुंगा तथा मारपीट करते हुए फोन को छीनकर वीडियो डिलीट कर दी और कहा कि अगर शिकायत की तो घर जाके मारुंगा। उसके बाद उन्होंने मेरे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी तथा शर्ट व बनियान भी फाड दिए। उन्होंने वहां हमें गालियां दी,  मारपीट की,  सरकारी कार्य में बाधा डाली व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जे.ई. हरि प्रकाश की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके मामले में एक आरोपी गंगायचा जाट निवासी राजपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आज अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

अवैध प्रतिबन्धित नशीला पदार्थ गांजा पत्ती के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,

-आरोपी से 434 ग्राम गांजा पत्ती पुलिस ने की बरामद- अवैध प्रतिबन्धित नशीला पदार्थ गांजा पत्ती के साथ सदर थाना रेवाड़ी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बीकानेर निवासी कपिल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 434 ग्राम अवैध प्रतिबन्धित नशीला पदार्थ गांजा पत्ती बरामद की है। जानकारी देते हुए जांचकर्ता ने बताया की गुप्त सुत्रों से सूचना मिली की कपिल उर्फ पेटु पुत्र रामपत निवासी बिकानेर जिला रेवाड़ी जो नशीला पदार्थ गांजा पत्ती बेचने का काम करता हैं। आज वह घुङकावास की तरफ से गाँव बीकानेर में नशीला पदार्थ गांजा लेकर आएगा। जिसने सफेद रंग की टीशर्ट पहन रखी है। पुलिस ने सूचना को सही मानकर बताए गए स्थान पर पहुँच कर नाकाबंदी की तो थोडी देर बाद नेशनल हाईवे की तरफ एक नौजवान लड़का बताए हुए कपड़े पहने पैदल आता हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को खड़ा देखकर एकदम से पीछे की तरफ मुड़कर जाने लगा तो उसको काबू करके नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम कपिल उर्फ पेटु पुत्र रामपत निवासी बिकानेर जिला रेवाड़ी बताया। जिसकी तलाशी लेने पर जेब से एक पॉलीथिन मिली। जिसको खोलकर चेक किया तो पॉलीथिन में अवैध प्रतिबन्धित नशीला पदार्थ गांजा पत्ती मिली। जिसका वजन करने पर वजन 434 ग्राम पाया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके मामले में आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आज अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

जूनियर इंजिनियर के साथ मारपीट करने, अपहरण करने तथा जान से मारने की धमकी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

-आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद- धारूहेड़ा के सेक्टर-6 थाना पुलिस ने एक कम्पनी के जूनियर इंजिनियर के साथ मारपीट करने, अपहरण करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के झुंझुनू जिले के नालपुर निवासी प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। जानकारी देता हुए जांचकर्ता एएसआई प्रहलाद ने बताया की विकास कुमार चौहान पुत्र श्री चन्द्रबली चौहान निवासी ग्राम दसावा पोस्ट बजहरा जिला संत कबीर नगर यूपी ने अपनी शिकायत में बताया की 08 फरवरी को सुबह करीब 09.00 बजे मैंने देखा कि कंपनी का एक कर्मचारी झुंझुनू जिले के नालपुर निवासी प्रवीन कुमार अपना काम सही ढंग से नहीं कर रहा था। जिसकी लापरवाही के कारण किसी व्यक्ति कि जान जा सकती थी। मैंने उस कर्मचारी प्रवीण को समझाया कि इस तरह कि लापरवाही से किसी की जान जा सकती है। मैंने उससे कहा की प्रत्येक पार्ट को प्रोसेस के अनुसार चेक करके ही आगे भेजे। मेरे इतने कहने के बाद ही प्रवीण ने अपने ग्लव्स फेंक दिये और बोला मैं काम नहीं करूंगा और तुम बाहर निकलना मैं तुम्हें देखुगा। मैंने इस संबंध मे अपने सीनियर अधिकारी को बता दिया था। 12 फरवरी को रात के समय कंपनी की बस से कंपनी के गेट के बाहर उतरा तो उसी समय वह कर्मचारी प्रवीण मेरे पास आया और मुझे बातो मे उलझाने लगा तथा इसी दौरान प्रवीण के साथी लगभग 5-6 लडके मेरे पास आये और मुझे जबरदस्ती प्रवीण के कहने पर खींच कर अधेरे कि तरफ ले गये। वहां सभी ने मेरे साथ मारपीट की तथा मुझे वहां से किडनैप करके जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने लगे। मेरे शोर मचाने पर बस के ड्राइवर तथा कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड ने भागकर मुझे उनसे छुडवाया। उसी समय प्रवीण व उसके साथी बोल रहे थे कि आज तो बच गया तुझे बाद मे जान से मारेंगे कहते हुए वहां से भाग गए। पुलिस ने विकास कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज करके मामले में एक आरोपी राजस्थान के झुंझुनू जिले के नालपुर निवासी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को आज अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

लाखों रुपये की हेरोइन मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, – तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार

-एनएच-352 से पुलिस ने कार से बरामद की थी लगभग 70 लाख रुपए की 140 ग्राम हेरोइ- सीआईए रेवाडी पुलिस ने एक कार से लाखों रुपये की हेरोइन बरामद होने के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव चेलावास निवासी पप्पू राम के रूप में हुई है। पुलिस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक राजेश के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-352 पर गांव बीकानेर के निकट से सीआईए रेवाड़ी ने एक कार से लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की थी। मौके से पुलिस ने शहर के यादव नगर निवासी अविनाश उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर उसकी कार से 140 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। आरोपी से बरामद हेरोइन की कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी अविनाश ने पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी कार पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगाई हुई थी। सदर थाना में आरोपी अविनाश उर्फ रिंकू पर प्राथमिकी दर्ज कर अदालत से रिमांड पर लिया गया था। तीन दिन के रिमांड के दौरान आरोपी अपने दो और साथियों के नाम बताए। पूछताछ के बाद पुलिस ने जिला महेंद्रगढ़ के गांव चेलावास निवासी अमित उर्फ सरपंच व गांव ककराला निवासी धर्मेंद्र उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में आगे कार्रवाई करते हुए सीआईए रेवाडी पुलिस ने अमित उर्फ सरपंच व धर्मेंद्र उर्फ बबलू से पुछताछ में जिला महेंद्रगढ़ के गांव चेलावास निवासी पप्पू राम को नाम सामने आने पर बृहस्पतिवार को आरोपी पप्पू राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आज अदालत में पेश करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

 

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

3 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago