हरियाणा

मुख्यमंत्री पद से किया जाए बर्खास्त_ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ हो कानूनी कार्यवाई : कांग्रेसजन

रेवाडी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा किसानों पर दिए गए विवादित ब्यान पर रेवाडी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका व महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम रेवाडी को ज्ञापन सौंपा। हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार अपने तानाशाही रवैये के चलते लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही है। यह सरकार विपक्षी दलों, किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज दबाने के लिए हर प्रकार के हथकंडे अपना रही है। भाजपा-जजपा सरकार ने मिलकर पिछले दस महीनों से किसानों के हिस्से में लाठीचार्ज, पानी की बौछारें, आंसू गैस के गोले तथा कीलें व नश्तरों की प्रताडऩा लिख दी है। 25 नवंबर, 2020 से आज तक किसान-मजदूर के सीने पर मोदी व खट्टर सरकारों ने लगातार वार किया है और खून बहाया, किसान आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस बल का सहारा लिया गया। 
महामहिम महोदय, पहले करनाल मे मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से किसानों के सिरों पर लाठियां बरसाकर कातिलाना हमला करने का आदेश देना लेकिन जब सरकार इन सब में विफल रही तो अब कुछ लोगों को हिंसा के लिए भडक़ाया जा रहा है। खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा कुछ लोगों को हिंसा के लिए भडक़ाने वाला बयान अत्यंत ही निंदनीय और शर्मनाक है। एक मुख्यमंत्री द्वारा ऐसे बयान की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ऐसे बयानों से प्रदेश का तानाबाना बिगाडऩे की कोशिश कर रहे हैं और प्रदेश को हिंसा की तरफ झोंक रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस बयान से प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। जब प्रदेश का मुख्यमंत्री ही ऐसे बयान देगा तो क्या अपराधियों के हौसले और भी बुलंद होंगे।
मान्यवर, सोशल मीडिया पर जो वीडियो दिखाई दे रहा है, उसमे हमारे हरियाणा के मुख्यमंत्री बोल रहे थे कि कुछ नए किसानों के संगठन जो नए उभर रहे हैं उनको भी प्रोत्साहन देना पड़ेगा उनको आगे चलाना पड़ेगा और दक्षिण हरियाणा में ज्यादा समस्या नहीं है लेकिन उत्तर पश्चिम हरियाणा के हर जिले में 500, 700, 1000 लोग आप लोग अपने खड़े करो और उनको वॉलिंटियर बनाओ और फिर जगह-जगह जैसे को तैसा, ठालो डंडे, ठीक है, वो देख लेंगे और दूसरी बात ये है जब ठावागे डंडे तो जमानत की परवाह मत करो, दो चार महीने वहां रह आओगे तो बड़े लीडर अपने आप बन जाओगे, नहीं-नहीं दो चार महीने मे अपने आप बड़े नेता बन जाओगे, चिंता मत करो, इतिहास में नाम लिखा जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया व यूट्यूब पर उपलब्ध है।
मान्यवर, मुख्यमंत्री ने ऐसा फरमान जारी करके मुख्यमंत्री के पद की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है। इससे लोगों में भय का माहौल हैं तथा किसी भी समय संगीन अपराध घटित हो सकता है। हम सभी कांग्रेसजन मुख्यमंत्री जी के इस ब्यान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आपसे निम्न दो मांग करते हैं
1. मनोहर लाल जी को मुख्यमंत्री के पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है, उन्हे तुरंत उनके पद से बर्खास्त किया जाए।
2. इस प्रकार के ब्यान देने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाई की जाए।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago