रेवाड़ी

एक कान से सुनो और दूसरे कान से निकालो..! #कष्ट निवारण बैठक मे कष्टों का निवारण कब?

कष्ट निवारण की बैठक में चिरंजीव राव ने बाजरे की खरीद, डीएपी खाद व टूटी सडक का मुद्दा उठाया
रेवाडी, जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक माडल टाउन स्थित बाल भवन में हुई। जिसमें विधायक चिरंजीव राव ने भी जनसमस्याओं को रखा। राव ने सरकार द्वारा नही दिए जा रहे बाजरे के न्यूतम समर्थन मूल्य, डीएपी खाद और पुलिस लाईन के नजदीक फ्लाई ओवर के नीचे के रोड को नही बनाए जाने की समस्याओं को कष्ट निवारण समिति के सामने रखा। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि सरकार ने वायदा किया था कि किसानों के बाजरे का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और मंडी जाकर देखो तो जगह-जगह बाजरे की ढेरी लगी हुई हैं। लेकिन सरकार द्वारा बाजरे का न्यूतम समर्थन मूल्य नही दिए जाने की वजह से किसानों को ओने-पौने दामों में बाजरे को बेकना पड रहा है, वहीं भावांतर में सरकार द्वारा मात्र 600 रूपये देना निर्धारित किया गया है। जोकि ऊंट के मुंह में जीरा है और ये 600 रूपये भी कब दिए जाएगें नही पता। दूसरी तरफ डीएपी खाद किसानों को नही मिल पा रही है। किसान भाई सुबह लाईन में लगते हैं और उनको शाम हो जाती है लेकिन खाद नही मिल पाती है। इसलिए सरकार को किसानों के बाजरे को न्यूतम समर्थन मूल्य पर खरीदना चाहिए और समय पर खाद देनी चाहिए ताकि किसान अपने आगे की बुआई कर सके।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि पुलिस लाईन के पास फ्लाई ओवर के नीचे के सडक का टुकडा जो काफी समय से टूटा हुआ है। इसके लिए वे जिला उपायुक्त सहित विधानसभा में भी बोल चुके हैं। लेकिन आज तक भी वह ठीक नही हुआ है। यहां से हजारों लोग रोजाना आना-जाना करते हैं, बडे-बडे गड्ढे होने की वजह से एक व्यक्ति यहां पर अपनी जान भी गवां बैठा है, बावजूद इसके उस सडक को ठीक नही कराया जा रहा है।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago