
पूर्व मंत्री एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ओबीसी सैल के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि पंजाब में आम आदमी की सरकार बनने जा रही है जिसके लिए मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं। अब पंजाब के मुख्यमंत्री बनने जा रहे भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजीरवाल को सबसे पहले सतलुज यमुना लिंक के मामले पर अपना रूख किलियर करना चाहिए। यादव ने कहा दक्षिणी हरियाणा में 1 हजार फीट पर पानी चला गया है, लोगों को पीने का पानी बडी मुश्किल से मिलता है। नहरें यहां पर 42 दिन के बाद आती है। एसवाईएल के पानी का दक्षिणी हरियाणा सहित पूरे हरियाणा को इसका फायदा होगा।

कैप्टेन अजय सिंह यादव ने कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाने का सपना कांग्रेस पार्टी ने संजोया था जिसके लिए कांग्रेस पार्टी ने लड़ाई लड़ी और कोर्ट में केश चला वहां पर भी हरियाणा की जीत हुई है। माननीय सुर्पिम कोर्ट ने भी हरियाणा के हित में फैसला सुनाया है इसलिए पंजाब सरकार को बिना देरी के एसवाईएल का निमार्ण करवाना चाहिए। एसवाईएल के पानी पर हरियाणा का पूरा अधिकार था जिसे सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार के फैसले को असंवैधानिक मानते हुए हरियाणा को राहत दी थी। उन्होंने बताया कि सिंधु जल समझौता पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु जी द्वारा पाकिस्तानी के साथ 1960 में हुआ था जिसमे 100 करोड रुपए में पाकिस्तान के साथ समझोता हुआ था कि ब्यास, रावी और सतलुज नदियों का पानी भारत को देने के लिए। एसवाईएल का पानी हरियाणा को मुफ्त में नही दिया जा रहा है। उसके बाद हरियाणा ने पंजाब को 1976 में रूपये दे रखे हैं। वहीं केंद्र में भाजपा सरकार है और प्रदेश में भी भाजपा सरकार है फिर भी हरियाणा सरकार का उदासीन रवैया समझ से परे है।





