खेल

शारीरिक और मानसिक विकास में खेलों की अहम भूमिका

Haryana Rath: पिछले दो वर्षो से कोरोना महामारी के चलते बच्चों की शारीरिक और मानसिक कार्यक्षमता प्रभावित हो रही थी। सारा समय घर की चारदीवारी में व्यतीत होने तथा खेल-कूद जैसी गतिविधियाँ खत्म होने से वे जीवन में नीरसता और शिथिलता का अनुभव कर रहे थे। छात्रों की इसी नीरसता और शिथिलता को दूर करने के लिए होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल रेवाडी में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वार्षिक परीक्षाओं के पश्चात् इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य आगामी सत्र के लिए बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक रुप से स्फूर्ति और उर्जा प्रदान करना है।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से समारोह का शानदार आगाज हुआ। जूनियर वर्ग में लडको की बाँल बैलेंस रेस में लडकों में जीवांष, लडकियों में षौम्या व कक्षा पहली की लडकियों में अंजना और प्रांजली व फ्लोंवर एकत्रित रेस में रेहान और ज्योति व बाधा दौड में पहली कक्षा की लडकियों में डिम्पल और लडकों में ऋत्विक व जैली फिष रेस में लडकियों में समृद्धि और लडकों में हनी व वन लैग रेस में सिद्धी व दूसरी व तीसरी कक्षा की 100 मीं दौड में लडकों में जय व लडकियों में अकिंता तथा कैटर पीलर रेस में लडकियों की टीम ए और लडको की टीम बी व चैन रेस में लडको की टीम ए और लडकियों की टीम बी और कक्षा तीसरी की बाधा दौड में लडको में प्रियांष व लडकियों में दीया व सैक रेस में दूसरी कक्षा के तनुज व लडकियों में हिमाक्षी ने बाजी मारी। कक्षा चौथी और पाचवीं की थ्री लैग रेस में लडकियों में समृति और नियति, लडको में यशवर्धन और आयुश व 100 मीं दौड में लडकों में अष्विन, लडकियों में सेजल व रिले रेस में जतिन, पुनित, वेदांत, सात्विक तथा रस्साकषी में टीम ए विजेता रही।


लडको के सीनियर वर्ग के ग्रुप ए लंबी कूद में सचिन 8वीं ग्रुप बी में नवदीप 7वीं ग्रुप सी में उत्सव व लडकियों के ग्रुप ए में प्रियाषीं 8वीं, ग्रुप बी में चंचल 7वीं, ग्रुप सी मे राषी 6वी तथा 50 मीं दौड में ग्रुप ए में मनीष 8वीं, ग्रुप बी में नकुल 7वीं, ग्रुप सी में उत्सव 6वी, लडकियों के खो- खों में ग्रुप ए में टीम ए, ग्रुप बी में टीम बी तथा लडकों के ग्रुप ए में टीम ए, ग्रुप बी में टीम बी तथा लडकों के रस्साकषी में ग्रुप ए में टीम ए व ग्रुप बी में टीम ए व लडकियों के ग्रुप ए में टीम ए, ग्रुप बी में टीम बी विजयी रही। षिक्षकों की रस्साकषी प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलें में प्राईमरी विभाग की टीम ने बाजी मारी। खेलों के प्रति छात्रों के उत्साह ने माननीय प्रधानमंत्री जी की आजादी के अमृत महोत्सव की परिकल्पना को साकार कर दिया। कार्यक्रम में लगभग 500 छात्रों ने भाग लिया।


छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए स्कूल निदेषक अनिरुद्ध सचदेवा जी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलना आवष्यक है खेल न केवल हमें अनुशासित बनाते है अपितु आपसी सदभाव और भाईचारे की भावना विकसित करते है। खेलों में हार-जीत से ज्यादा खेल भावना महत्व रखती है। आज की तकनीकी जीवन शैली में खेलों का महत्व और बढ गया है। अन्तरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडी तैयार करने में स्कूल की अहम् भूमिका होती है। सभी विजेता खिलाडियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक देकर पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय चेयरपर्सन  कान्ता सचदेवा, निदेषक अनिरुद्ध सचदेवा, प्रधानाचार्या, उपप्रधानाचार्या, प्राईमरी इंचार्ज एवं सभी षिक्षकगण उपस्थित थे।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago