रेवाड़ी

बस स्टैंड को शहर के बाहर निकाला जाए, जाम का सबसे बडा कारण : विधायक चिरंजीव राव

रेवाडी। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पहले ही दिन रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने विभिन्न मुद्दों को रखा जिसमें सर्वप्रथम ओबीसी वर्ग के आरक्षण में क्रिमीलेयर मात्र 6 लाख वार्षिक आमदनी कर दिया गया है और उसमें भी सब क्लासिफिकेशन किया गया है जबकि केंद्र सरकार द्वारा इसको 6 लाख से बढाकर 8 लाख किया गया है इसलिए प्रदेश सरकार को कम से 8 लाख या फिर इससे ज्यादा करनी चाहिए, प्रदेश सरकार द्वारा माननीय सुर्पीम कोर्ट की भी अवेहलना की जा रही है। राव ने कहा कि अहीर रेजिमेंट की बहूत पुरानी मांग है अहीरों ने देश सेवा में बहूत योगदान दिया है इसलिए हमारी महान सदन को अहीर रेजिमेंट पास करके केंद्र सरकार के पास भेजना चाहिए ताकि अहीर रेजिमेंट बन सके। वहीं कृषि कानून वापिस लेने वाले आंदोलन के दौरान 700 के करीब किसानों ने अपनी जान गंवाई है, उस सभी को आर्थिक मदद तो सरकार को करनी चाहिए इसके अलावा हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाए ताकि उनका घर चल सके।
रेवाडी शहर में सरकुलर रोड को वन वे किए जाने पर विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड रहा है। यह कोई स्थाई समाधान नही है इसलिए बस स्टैंड को शहर के बाहर निकाला जाए, जोकि जाम का सबसे बडा कारण है।सरकार द्वारा घोषणा भी की जा चुकी है कि बस स्टैंड को शहर के बाहर निकाला जाएगा, लेकिन आज तक इस पर भी कोई कार्य शुरू नही हो सका है।
विधायक चिरंजीव राव ने सदन में कहा कि मेरी विधानसभा के गांव मसानी बराज में शहर का सारा गंदा पानी डाला जा रहा है परिणाम यह है कि भूमि का जल बहूत खराब हो चुका है वहां पर महामारी होने की अंदेशा है। इसलिए इस गंदे पानी को ड्रेन नंबर 8 में जोडा जाए, जब इस पानी को मसानी बराज से जोडा जा रहा था उस समय भी मेरे पिता जी पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी बोला था कि इस गंदे पानी को ड्रेन नंबर 8 में जोडना चाहिए, लेकिन अब यह बहूत जरूरी हो गया है। इसके अलावा राजस्थान से धारूहेडा में आ रहे गंदे पानी की समस्या का समाधान भी अभी तक नही हुआ है जबकि पिछले विधानसभा सत्र में भी मंत्री जी द्वारा बोला गया था कि 3 महीने में समस्या का समाधान करा दीया जाएगा लेकिन अभी तक कुछ भी काम नही हुआ है।
चिरंजीव राव ने कहा कि रेवाडी शहर में पीने का पानी एक दिन छोडकर दूसरे दिन आता है जबकि 2017 में स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाख खट्टर जी ने रेवाडी में घोषणा की थी कि दो अतिरिक्त वाटर टैंक रेवाडी में बनाए जाएगें जिसके लिए 16 एकड जमीन चिंहित भी कर ली गई थी लेकिन उस पर भी अभी तक कोई कार्य शुरू नही हो सका है। उन्होंने कहा कि सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा हवा हवाई रहा है क्योंकि अतिथि शिक्षिकाओं को अपने खून से लिखकर प्रदेश के प्रत्येक विधायक को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने मांग करी है कि मुख्यमंत्री ने गत 8 सितंबर को जो वायदा किया था उसको पूरा किया जाए, इससे बडी निंदनीय बात तो हो ही नही सकती। इसलिए मेरी सरकार से अपील है कि अतिथि अध्यापकों की बात जल्द से जल्द मानी जाए।
वहीं नगर निगम गुरूग्राम के सफाई कर्मचारियों का मुद्दा भी विधायक चिरंजीव राव ने उठाते हुए कहा कि जो लोग पिछले 10 साल से नगर निगम गुरूग्राम में लगे हुए थे उनको यदि एकदम से हटा दिया जाएगा तो उनका घर कैसे चलेगा। कर्मचारियों की मांग है कि उनको पक्का किया जाए, मेरी सरकार से अपील है कि कर्मचारियों की इस मांग की तरफ ध्यान दिया जाए।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago