हरियाणा

सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम : “___करो नही तो अपनाएंगे सख्त कदम..!”

बाजरे की खरीद को लेकर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

हरियाणा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में नारनौल लघु सचिवालय में बाजरे की खरीद बंद होने व सरकार के अन्य जनविरोधी निर्णयों को लेकर क्षेत्र के किसानों व कांग्रेस जनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया व माननीय राष्ट्रपति व महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा । इस अवसर पर मंच संचालन अनिल सैनी ने किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री व विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे राव नरेंद्र सिंह ने सरकार द्वारा बाजरे की खरीद बन्द करने के निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि आखिर क्यों सरकार इस इलाके के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है । हरियाणा की भाजपा जजपा गठबंधन सरकार लगातार अपने तानाशाही रवैये के चलते किसान मजदूर व आमजन विरोधी निर्णय ले रही है ।
पहले बेमौसम बरसात के चलते अधिकतर किसानों की फसलों में नुकसान देखने को मिला, उस नुकसान की भरपाई करना तो दूर उल्टा बाजरे की खरीद बंद करके किसान को दोहरी मार मारने का काम कर रही है । राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि खासकर दक्षिणी हरियाणा में बाजरे की फसल मुख्य फसलों में से एक है , ज्यादातर किसानों के परिवार इस फसल पर निर्भर करते हैं । आगामी दिनों से शादियों व त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है किसान परिवार इस फसल को लेकर अनेकों सपने संजोए बैठे हैं मगर हरियाणा सरकार के इस किसान विरोधी निर्णय ने उन मध्यवर्गीय किसानों के सपनो को तोड़ने का काम किया है ।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार के इस फैसले के कारण आज किसान अपने बाजरे की फसल औने पौने दामों पर बेचने को मजबूर है , जिसके चलते उन्हें प्रति क्विंटल 1000 रुपये से अधिक का नुकसान झेलना पड़ रहा है । एमएसपी का वादा करने वाली भाजपा व जजपा सरकार इस बात को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं ।लेकिन मैं सरकार से ना केवल मांग करता हूँ बल्कि सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम देता हूँ कि या तो किसानों के बाजरे की खरीद एमएसपी पर की जाए अन्यथा हमें कोई और सख्त कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा । वहीं राव नरेंद्र सिंह ने क्षेत्र में हो रही डीएपी खाद की किल्लत को लेकर भी बोलते हुए कहा कि खेतों में खाद डालने के समय खाद उचित मात्रा में उपलब्ध ना होने के कारण किसानों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है , खाद के समय पर ना मिलने के कारण उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं , इस अवसर पर उन्होंने सरकार से मांग करते हुए खाद को जल्द से जल्द उचित मात्रा में उपलब्ध करवाने की बात कही ।
इस अवसर पर राव नरेंद्र सिंह ने नारनौल शहर व साथ मे लगते गाँवो के लिंक रोड की बात करते हुए कहा कि आज सड़कों का बुरा हाल है , अगर बात नारनौल पुलिस लाइन से लेकर किला रोड तक कि करें तो आये दिन लोगों को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है , बड़े वाहनों से लेकर दुपहिया वाहनों व यहां तक कि पैदल चलने वाले यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है , रोड से लगते दुकानदारों का ज्यादा धूल मिट्टी उड़ने के कारण बुरा हाल हो रहा है ।कांग्रेस कार्यकाल में बने नारनौल बाई पास की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है ।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के महान संत बाबा खेतानाथ जी के नाम से कांग्रेस कार्यकाल में बने आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में पिछले 7 सालों से सरकार कक्षाओं को शुरू करवाने ने असफल रही है , जिससे क्षेत्र के छात्र छात्राओं को अपने घरों से दूर जा कर पढ़ना पड़ रहा है । राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि शहर में सीवरेज की व्यवस्था बराबर ना होने के कारण पानी का ठहराव जगह जगह हो रहा है , जिसके चलते शहर में डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं । उन्होंने इस अवसर पर सरकार से अपील करते हुए कहा कि ना केवल सड़को का मरम्मत कार्य जल्द से जल्द करवाया जाए बल्कि शहर व गाँवो में फॉगिंग करवाई जाए ताकि ड़ेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सके ।
इस अवसर पर राव नरेंद्र सिंह ने बीते दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री के बयान को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा ऐसा बयान शोभा नहीं देता , इस बयान से मुख्यमंत्री के पद की गरिमा को ठेस पहुंची है । इससे लोगों में भय का माहौल है व ये बयान किसी भी समय प्रदेश में आपसी भाईचारे को बिगाड़ने में बड़ी भूमिका निभा सकता है । इस बयान को लेकर मुख्यमंत्री जी को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए ।
गत दिनों उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई दिल दहलाने वाली दर्दनाक घटना को राव नरेंद्र सिंह ने बेहद दर्दनाक घटना बताते हुए कहा कि इस घटना से यह प्रतीत होता है कि भाजपा का घमंड सातवें आसमान पर है । लखीमपुर खीरी में हुई घटना द्वारा हिंदुस्तान की आत्मा व संविधान को रौंदा गया ।
उन्होंने कहा कि यह सब पहली बार नही हुआ जब भाजपा नेताओं द्वारा इस प्रकार के अमानवीय कृत्य किया गए हों , इससे पहले हरियाणा के करनाल में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से किसानों के सिरों पर लाठियां बरसा कर क़ातिलाना हमला करवाया गया जिसमें एक किसान की मौत भी हो गई थी ।  उन्होंने इस अवसर पर सरकार से मांग करते हुए उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य तथा लखीमपुर खीरी के सांसद व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को तुरंत बर्खास्त व इस सारे मामले की सिटिंग जज की अध्यक्षता वाली कमेटी से जांच करवाने की मांग की । राव नरेंद्र सिंह ने ऐलनाबाद उपचुनाव पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पवन बेनिवाल को बतौर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया है , इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की ।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago