CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
अपराधराज्यरेवाड़ीहरियाणा
Trending

लिंक क्लिक करते ही खाता साफ- रेवाड़ी में ज्वेलर्स के साथ ऐसे हुई ठगी

हरियाणा के रेवाड़ी में एक ज्वेलर्स के साथ ऑनलाइन ठगी हुई। ठग ने ज्वेलर्स को फोन कर एक लाख रुपए फोन-पे के जरिए भेजने की बात की। ठग ने ज्वेलर्स को 1 रुपया भेजने के साथ एक लिंक भेजा। इस लिंक को क्लिक करते ही ज्वेलर्स के खाते से 95 हजार रुपए साफ हो गए। रेवाड़ी के अजय नगर में रहने वाले विनोद कुमार की शहर के कटला बाजार में ज्वेलरी की दुकान है, जबकि उसके छोटे भाई राजेश कुमार की गांव मूंदी में ज्वेलरी की दुकान है। बुधवार की शाम राजेश कुमार के पास किसी कुलदीप शर्मा नाम के शख्स ने फोन किया और कहा कि उसे फोन-पे के जरिए खाते में 1 लाख रुपए ट्रांसफर करने हैं। पहले तो राजेश को कुछ समझ नहीं आया और फिर उसे लालच आ गया।

शहर थाना पुलिस ने शातिर ठग के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

राजेश ने शातिर ठग को कहा कि वह खुद फोन-पे नहीं चलाता, जबकि उसका बड़ा भाई विनोद कुमार चलाता है। इसके बाद शातिर ठग को अपने बड़े भाई विनोद का मोबाइल नंबर दिया और फिर बाद में भाई को फोन भी कर दिया कि उसके खाते में 1 लाख रुपए कोई कुलदीप शर्मा भेजेगा। कुछ देर बाद शातिर ठग ने विनोद को फोन किया और उसका फोन-पे नंबर लेकर एक रुपए खाते में ट्रांसफर किया। एक रुपए खाते में आने की जानकारी लेने के लिए शातिर ठग ने विनोद को फोन किया और कहा कि उसने एक लिंक भी भेजा है। इस लिंक को क्लिक करते ही खाते में बचे हुए पैसे आ जाएंगे।

लिंक क्लिक करते ही खाते से पैसे कटना हो गए शुरू, इसके बाद विनोद ने जैसे ही लिंक क्लिक किया उसके खाते में पैसे आने की बजाए कटने शुरू हो गए। 20-20 हजार करके 3 बार में 60 हजार और फिर 10-10 करते तीन बार में 30 हजार कट गए। इतना ही नहीं खाते में बचे 5 हजार रुपए भी कुछ सेकेंड बाद निकाल लिए। पैसे कटते ही विनोद ने शातिर ठग को फोन किया तो वह बोला कि यह पैसे वापस आपके खाते में आएंगे, लेकिन उसके बाद फोन ही ऑफ कर लिया। इस तरह विनोद के साथ 95 हजार रुपए की ठगी हो गई।

 

Tags

Related Articles

Back to top button