रेवाडी के सैक्टर 3 स्थित साक्षी सोसायटी की बिल्डिंग से अचानक प्लास्टर का भारी हिस्सा गिरने सेे अफरा तफरी का माहौल हो गया, क्योंकि अभी हाल ही में गुरूग्राम के सैक्टर 109 में भी चिटेंल्स पैराडिसो सोसायटी के डी टॉवर में चार फ्लोर गिरने से बडा हादसा हुआ था, जिसमें 2 लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। जैसे ही साक्षी सोसायटी की बिल्डिंग से प्लासटर गिरा तो यह सूचना शहर में आग की तरह फैल गई और सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव मौके पर पंहूच गए और बिल्डिंग का जायजा लिया तथा हरियाणा शहीर विकास प्राधिकरण व डीटीपी विभाग के अधिकारियों से फोन पर बातचीत की। कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि आम आदमी अपने जीवनभर की कमाई करके मकान खरीदता है और बिल्डर चंद पैसे बचाने के चक्कर में इनकी जिंदगी के साथ खिलवाड करते हैं ऐसे लोगों की जांच कराकर इन पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि बिल्डिंग की ऑडिट होना चाहिए क्योंकि हाल ही में गुरूग्राम में भी चिंटेल्स की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा उससे पहले स्थानीय निवासियों ने इसकी शिकायत कई बार की थी लेकिन किसी ने एक नही सुनी इसलिए सरकार को एनसीआर में जितनी बिल्डिंग हैं उनकी गुणवता की जांच होनी चाहिए, क्योंकि इस तरह की शिकायत बहूत सी बिल्डिंगों में आ रही है यदि समय रहते हुए इनकी गुणवता की जांच नही हुई तो कोई बडा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस बिल्डिंग के न तो कागज पूरे हैं और नही पता है कि इसमें कितना लोहा और कितनी सिमेंट लगी है, इसलिए इस बिल्डिंग बनाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए..