रेवाड़ी

हरियाणा मे कानून व्यवस्था चौपट, विधायक ने सदन में उठाए सवाल

हरियाणा बजट सत्र का सोमवार का चौथा दिन है। बजट सत्र के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने प्रदेश में बढ रहे अपराध पर सरकार से सवाल किया कि 2014 जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है और 2021 तक अब तक जो प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है उसके आंकडे जनता को बताया जाए और जो अपराध बढ रहे हैं उनकी रोकथाम के लिए सरकार द्वारा क्या कदम उठाए जा रहे हैं। गृह मंत्री अनिल विज ने जो आंकडे पेश किए गए उनके अनुसार प्रदेश में बलात्कार, अपहरण, हत्या,चोरी, जबरन वसूली सहित डकैती के मामलों में जबरदस्त ईजाफा हुआ है।
विधायक चिरंजीव राव ने बढ रहे क्राईम पर चिंता जताते हुए सदन में कहा कि सरकार की अधिकारियों पर ढीली पकड और अधिकारियों की उदासीन रवैये के चलते ही प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। यदि 2014 और 2021 के बीच में अंतर देखते हैं तो पता चलेगा कि मौजूदा भाजपा सरकार कितनी लापरवाह है। यदि बलात्कार की बात करें तो वर्ष 2014 में 1113 मामले थे और वर्ष 2021 में 1762 मामले हुए हैं वहीं चोरी की वारदात तो 20 हजार से 26 हजार हो गई हैं और अपहरण के 2736 से 3154 मामले बढ गए हैं। इसी तरह से हत्या, जबरन वसूली के मामलों में दिन प्रतिदिन बढ रहे हैं।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा मौजूदा सरकार भले ही कानूना व्यवस्था को सुधारने का दाव करती हो लेकिन आंकडे जनता के सामने हैं जोकि स्वयं भाजपा सरकार ने ही जारी किए हैं। जहां कांग्रेस के शासनकाल में क्राईम काबू में थे और धीरे-धीरे प्रदेश में क्राईम लेवल कम हो रहा था वहीं मौजूदा सरकार के शासनकाल में क्राईम में काबू से बाहर होते जा रहे हैं। हरियाणा पुलिस ने भले ही हैल्प लाईन नंबर 1091 और 112 दिया हुआ है लेकिन उन पर कोई बहूत ज्यादा रिसपोंस नही मिलता है। कभी कोई फोन नही उठाता है तो कभी घंटो तक नंबर व्यस्त रहते हैं।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि ऐसा ही हाल रेवाडी में हो चुका है। रेवाडी की कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। आए दिन व्यापारियों पर हम्ला होते हैं, छीना छपटी होती है, नशे का कारोबार फल फूल रहा है। जिसकी शिकायत भी बार-बार की जाती है लेकिन अब तक कोई सुधार नही हो सका है।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago