
कोसली,
विधानसभा में अहीर रेजीमेंट की मांग को जोरदार ढंग से उठाने पर गुरुवार को रेवाड़ी पहुंचे कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का अहीरवाल की जनता, पार्टी पदाधिकारियों तथा यादव समाजबंधुओं की ओर से जोरदार अभिनंदन किया गया।
विधानसभा में अहीर रेजीमेंट की मांग को जोरदार ढंग से उठाने पर गुरुवार को रेवाड़ी पहुंचे कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का अहीरवाल की जनता, पार्टी पदाधिकारियों तथा यादव समाजबंधुओं की ओर से जोरदार अभिनंदन किया गया।उन्हें विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों व समाजबंधुओं की ओर से बुकें एवं सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। अपने सम्मान से गदगद कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि जो प्यार, सम्मान व सत्कार आज मुझे दिया गया है, उसे मैं कभी भुला नहीं पाउंगा। उन्होंने कहा कि हमारा अहीरवाल क्षेत्र सैनिकों की खान है, विशेषकर कोसली क्षेत्र का तो कोई ही ऐसा गांव होगा, जिसके लाल ने भारत माता की सेवा न की हो या न कर रहा हो। आजादी से पहले तथा आजादी के बाद के हुए युद्धों में अहीरवाल क्षेत्र के वीर बांकुरों का शौर्य किसी से छिपा हुआ नहीं है। इसलिए अहीर रेजीमेंट हमारा हक है और इसे दिलाने में वे अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अहीर रेजीमेंट के गठन की मांग को लेकर वह केंद्रीय मंत्री को पहले भी अवगत करा चुके हैं तथा हाल ही में भी पत्र लिखा है।




