रेवाड़ी

भारत का नेतृत्व एक कमजोर हाथो में और इच्छाशक्ति की भी है कमी – विधायक चिरंजीव राव

रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने शहर के मोती चौक पर 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमें महान राष्ट्रीय नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को कभी नही भूलना चाहिए, जिन्होंने विदेशी नियंत्रण से भारत को आज़ाद कराने के लिए अनेक बलिदान दिए और अपने जीवन न्यौछावर कर दिए। श्री राव ने कहा कि सत्स, अहिंसा और असहयोग लेकर महात्मा गाँधी और गुलामी की जंज़ीरों को तोडऩे के लिए लौह पुरुष सरदार पटेल जैसे महापुरुषों ने कमर कसी थी। 90 वर्षों के लम्बे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत को स्वतंत्रता का वरदान मिला। भारत की आज़ादी का संग्राम बल से नहीं वरन सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के आधार पर विजित किया गया। इतिहास में स्वतंत्रता के संघर्ष का एक अनोखा और अनूठा अभियान था जिसे विश्व भर में प्रशंसा मिली।
विधायक चिरंजीव राव ने इस अवसर पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि आज भारत का नेतृत्व कमजोर है और इच्छाशक्ति की कमी है। पाकिस्तान और चीन आज हमारे सैनिकों की बेरहमी से हत्या कर रहा है और हमारी सेनाओं के हाथ दिल्ली दरबार ने बांध रखे हैं। भारत वर्ष की सेना किसी भी महान शक्तिशाली देश से लोहा लेने में सक्षम है। दिल्ली दरबार की निर्णय लेने की क्षमता ना होने के कारण हमारी सेनाओं का मनोबल दिनो दिन गिर रहा है। इसलिए भारत में आनेे वाले समय में एक बड़े बदलाव की जरूरत है और भारतवर्ष को ओजस्वी व निर्णय लेने वाले नेता की जरूरत है। राव ने कहा कि मौजूदा सरकार देश की चिंता न करके अपनी जेब भरने में लगी हुई है। अंगे्रजों की तरह देश को बांटना चाहते हैं। आज के समय में हिंदु, मुस्लिम, सिंख, इसाई कोई भी खतरे में नही है अपितू देश खतरे में है। इसलिए भाजपा की नीतियों को जनता को समझना चाहिए और आपस में भाईचारे के साथ रहना चाहिए।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago