रेवाड़ी

विधायक का प्रशासन के खिलाफ रोष: भरे पानी मे पैदल चलकर, पानी मे कागज की नाव चला कर किया रोष प्रकट

रेवाडी, राजस्थान के औधोगिक कस्बा भिवाडी से लगातार आ रहे कैमिकल युक्त दूषित पानी और बरसात से बेहाल हो रहे लोगों के घरों तक पानी भरा हुआ है। इसका जायजा लेने रेवाडी विधायक चिरंजीव राव पंहूचे। विधायक चिरंजीव राव पानी के बीचों बीच होकर लोगों के घरों में पंहूचे। स्थानीय लोगों के साथ विधायक चिरंजीव राव ने भी पानी में पैदल चलकर प्रदर्शन किया व पानी में कागज की नाव चला कर जिला प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। विधायक चिरंजीव राव ने मौके पर ही जिला उपायुक्त यशेंद्र सिंह को फोन किया और स्पीकर को ऑन करने सभी को सुनाया। जिला उपायुक्त ने वहीं आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि जनता इतनी परेशान है कि सडक़ पर लेट कर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। पिछले 15 दिनों से कुछ भी खाया पिया नहीं है घर में सोच करने की व्यवस्था भी नहीं है, घर में रखा सारा कीमती सामान भी जल चुका है। चिरंजीव राव ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में कई बार मुद्दे को उठाया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री आए तब उन्होंने भी आश्वासन दिया उसके बावजूद भी आज तक कोई सुधार नही हो पाया है। यहां पर लोगों को बहूत भारी नुक्सान हो रहा है। इसलिए सरकार को मुआवजा भी देना चाहिए। यहां पर स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। प्रशासन के आला अधिकारियों व विधायक ने जनता से खूब अनुरोध किया लेकिन स्थानीय लोग टस से मस नहीं हुए जिसके कारण लगभग 10 किलोमीटर एनएच 48 पर जाम लग गया। जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम रविंद्र कुमार, तहसीलदार प्रदीप देशवाल व डीएसपी अमित भाटिया भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। विधायक चिरंजीव राव ने एसडीएम व तहसीलदार को भी साथ ले जाकर लोगों के घरों को दिखाया।चिरंजीव राव ने कहा कि लोगों को कितनी तख्लीफ हो रही है वो प्रशासन को दिखाने के लिए आज हम इकट्ठा हुए थे। लोगों ने सांकेतिक जाम को खत्म कर दिया है। लेकिन यहां के लोग नरकिय जिंदगी जीने को मजबूर हो रहे हैं। इसलिए सरकार को इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द करवाना चाहिए।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago