रेवाड़ी

भष्ट्राचार का बोलबाला_”रेवाडी नगर परिषद चेरयपर्सन को जनता के कार्यां से कोई लेना देना नही”

रेवाडी के बजाजा बाजार में बन रही सडक का औचक निरिक्षण करने पंहूचे पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव। यादव ने कहा कि यहां बन रही सडक में काफी अनियमताएं हैं। रेवाडी नगर परिषद में भष्ट्राचार का बोलबाला है और जनता के खून-पसीने की गाढी कमाई के पैसे का बहाया जा रहा है। टेंडर में लिखा हुआ है कि सडक का निमार्ण आरसीएम से होगा लेकिन मजदूर कस्सी लेकर स्वयं ही काम कर रहे हैं और वाईब्रेटर का भी इस्तेमाल नही किया जा रहा है। इतना ही नही सडक निमार्ण से पहले जो स्टील का जाल बिछाया जाता है उसका तो नामो निशान ही नही है और न ही मौके पर कोई नगर परिषद का अधिकारी है। ठेकेदार अपनी मर्जी से काम कर रहा है। कैप्टेन अजय सिंह ने बताया कि मैंने इसकी सारी जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त आशिमा सांगवान व ईओ नगर परिषद को दे दी है। उन्होंने आश्वसन दिया है कि सडक को सभी नियमों के मद्देनजर रखकर ही बनाया जाएगा।
कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि 18 फीट चौडी व उससे ज्यादा चौडी बनने वाली सडकों पर पी डब्ल्यू डी के नियम लागू होने चाहिए। जिसके तहत सडक बनाने से पहले स्टील का जाल डाला जाता है ताकि सडक नीचे न बैठे। इस तरह से तो यह सडक मात्र एक साल में ही टूट जाएगी। यादव ने कहा कि मौके पर ठेकेदार को बुलाकर मैंने समझाया है कि आरसीएम की चाहे छोटी मशीन लगाई जाए लेकिन मशीन से कार्य अच्छा होता है और सडक ज्यादा समय तक चल पाएगी। वहीं स्थानीय दुकानदारों ने भी यही कहा कि न तो कहीं पर लेवल ही किया जा रहा है। यह सडकी कहीं से ऊंची है तो कहीं से नीची है, ठेकेदार द्वारा औपचारिकता ही की जा रही है।
कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेता जो चुनाव में लंबे चौडे वायदे करते हैं और भष्ट्राचार मुक्त की बात करते हैं वो तो चुनाव के बाद दिखाई तक नही देते। वहीं चेयर पर्सन को अपने दफ्तर से बाहर निकलकर देखना चाहिए कि कहां पर क्या खामियां बरती जा रही हैं। लेकिन चेरयपर्सन को जनता के कार्यां से कोई लेना देना नही है।
KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago