रेवाड़ी

झुग्गियों में लगी भीषण आग: रेवाड़ी में सिलेंडर फटने से हुआ ब्लास्ट

हरियाणा के रेवाड़ी में सोमवार की दोपहर अचानक झुग्गियों में लगी आग। आग के कारण एक झुग्गी में रखा घरेलू सिलेंडर भी फट गया, जिससे जोर का धामाका हुआ। आगजनी में 5 झुग्गियां जलकर खाक हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर के कोनसीवास रोड पर मॉडल टाउन थाना के समीप खाली पड़ी जमीन पर दर्जनों झुग्गियां बनी हुई हैं, जिनमें काफी लोग रहते है। झुग्गियों में रहने वाले लोग शहर में कूड़ा बीनने का काम करते हैं। झुग्गियों के पास ही काफी सारा प्लास्टिक का कचरा पड़ा है। सोमवार की दोपहर कचरे के पास ही एक झुग्गी में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी फैली कि 5 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें एक झुग्गी में चाय की दुकान भी खुली हुई थी। आग लगती देख झुग्गियों में रहने वाले लोग बाहर भागे। इस बीच एक झुग्गी में रखा घरेलू गैस सिलेंडर फट गया, जिससे तेज धमाका हुआ और फिर वहां दूर खड़े एक युवक के चेहरे पर चोट लगी। झुग्गियों में रहने वाले ज्यादातर लोग कोलकाता रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago