
प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे दोनों उम्मीदवार पहले भी प्रधान रह चुके है। इसके अलावा हर पद पर कांटे की टक्कर थी। दोनों ही गुट ने चुनाव में पूरी ताकत झोंकी हुई थी।
रेवाड़ी जिला बार एसोसिएशन के शुक्रवार को हुए चुनाव में प्रधान पद के लिए एडवोकेट शमशेर यादव ने जीत दर्ज की है। उन्होंने एडवोकेट यशवीर को 369 वोटों से हराया। शमशेर यादव इससे पहले भी प्रधान रह चुके है।





