रेवाड़ी में बदमाशों ने लिफ्ट देकर SBI इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी को किडनैप कर लिया और फिर गाड़ी में ही हाथ-पैर बांधकर मुंह पर कपड़ा ढक दिया। बदमाशों ने पिस्टल प्वाइंट पर कर्मचारी से कैश, ATM, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल फोन लूट लिया। इतना ही नहीं एटीएम व क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड पूछ उसके खाते से भी नकदी निकाली गई और फिर उसे सुनसान जगह फैंककर फरार हो गए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, 365, 379B, 34 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मूलरूप से अलवर जिले की नीमराणा तहसील के गांव माजरा निवासी संजीव कुमार यादव ने बताया कि फिलहाल वह नीमराणा में रहता है और भिवाड़ी स्थित SBI इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत है। शुक्रवार की शाम वह भिवाड़ी से घर जाने के लिए निकला था। धारूहेड़ा पहुंचने के बाद वह दिल्ली-जयपुर हाइवे पर फ्लाइओवर के पास नीमराणा जाने के लिए खड़ा हुआ था। तभी दिल्ली की तरफ से एक सिल्वर कलर की सैंट्रो कार उसके पास आकर रूकी आई, जिसमें दो लोग बैठे हुए थे। बदमाशों ने संजीव से पूछा कहा जाना है तो उसने नीमराणा जाने की बात की और फिर उसे लिफ्ट देकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया।
रास्ते में उससे उसके एटीएम व क्रेडिट गार्ड के पिन नंबर भी पूछे और उसके खाते से हजारों रुपए की नकदी निकाल ली। अंधेरे में उसे बावल ओद्योगिक एरिया में सुनसान जगह फेंककर फरार हो गए। इस बीच हाथ-पैर बंधे देख एक बाइक चालक संजीव के पास रूका और उसकी मदद करते हुए पुलिस को सूचना दी।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…