CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ीहरियाणा

रेवाड़ी में फिर बढ़ने लगे कोरोना केस : मिले 3 पॉजिटिव

लंबे समय बाद रेवाड़ी में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ गया है। पहले 17 दिसंबर को रेवाड़ी में एक पॉजिटिव केस मिला था। आज एक साथ 3 पॉजिटिव केस मिले है। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान भी शुरू कर दी है, जिससे उनके सैंपल लिए जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पॉजिटिव मिले 3 लोगों में 2 रेवाड़ी शहर व 1 व्यक्ति बावल का रहने वाला है।

21 अक्टूबर को 4 पॉजिटिव केस मिलने के बाद कोरोना पॉजिटिव केस शून्य पर पहुंच गए थे। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अभी तक 20 हजार 273 पॉजिटिव केस मिले है, जिनमें 20012 लोग ठीक हो चुके है। साथ ही 258 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है।

Tags

Related Articles

Back to top button