CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राज्यरेवाड़ीहरियाणा

वन-वे सिस्टम रहेगा जारी: रेवाड़ी नप को 10 दिन में रेड लाइटें ठीक करने का अल्टीमेटम

जिला प्रशासन ने 1 दिसंबर से पहले एक सप्ताह और फिर 3 दिन और बढ़ाकर 10 दिसंबर तक सरकुलर रोड पर वन-वे सिस्टम लागू किया गया था। शुक्रवार को इसको लेकर बैठक होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते बैठक आज हुई। इस बैठक में शहर के मौजिज लोग, व्यापारियों व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को बुलाया गया था। जिनकी मौजूदगी में अधिकारियों ने 2 घंटे तक मंथन किया। उसके बाद डीसी यशेन्द्र सिंह ने आदेश दिया कि शहर में लगी सभी रेड लाइटों को नगर परिषद 10 दिन के भीतर ठीक कर चालू कराएं।

जाम से मुक्ति दिलाने के लिए वन-वे सिस्टम अभी अगले आदेश तक लागू रहेगा। ट्रायल की समयावधि पूरी होने के बाद शनिवार को DC यशेन्द्र सिंह व SP राजेश कुमार ने अधिकारियों व शहर के मौजूज लोगों के साथ बैठक की, जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी आदेश तक वन-वे सिस्टम लागू रहेगा। हालांकि इस बार कोई समयावधि नहीं बताई गई।

10 दिनों में बढ़े हादसे- शहर में वन-वे सिस्टम शुरू होने से सरकुलर रोड पर लगने वाला जाम बेशक खत्म हो गया है, लेकिन वाहनों की रफ्तार बढ़ गई है। सरकुलर रोड पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। वन-वे होने के बावजूद भी कई वाहन व बाइक चालक गलत दिशा में चल रहे है, जिस कारण हादसों का डर हर समय बना रहता है। शहर के नाईवाली चौक पर कई हादसे हो चुके है। बीएमजी मॉल के सामने भी एक युवक घायल हो गया था।

वन- वे सिस्टम से बाजारों में लगता जाम

लियो चौक के निकट हरियाणा रोडवेज की बस ने एक बाइक चालक को टक्कर मार दी थी, जिससे युवक का पैर टूट गया था। शुक्रवार को भी बस चालक ने बाइक पर जा रहे दूधिये को टक्कर मार कर घायल कर दिया। ऐसा इसलिए भी हो रहा है, क्योंकि वन-वे होने के बाद दोनों लेन पर वाहन तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं जबकि छोटे वाहन चालकों के पास गलियों में से निकलने के अलावा और कोई चारा नहीं बचा है।

Tags

Related Articles

Back to top button