जिला प्रशासन ने 1 दिसंबर से पहले एक सप्ताह और फिर 3 दिन और बढ़ाकर 10 दिसंबर तक सरकुलर रोड पर वन-वे सिस्टम लागू किया गया था। शुक्रवार को इसको लेकर बैठक होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते बैठक आज हुई। इस बैठक में शहर के मौजिज लोग, व्यापारियों व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को बुलाया गया था। जिनकी मौजूदगी में अधिकारियों ने 2 घंटे तक मंथन किया। उसके बाद डीसी यशेन्द्र सिंह ने आदेश दिया कि शहर में लगी सभी रेड लाइटों को नगर परिषद 10 दिन के भीतर ठीक कर चालू कराएं।
जाम से मुक्ति दिलाने के लिए वन-वे सिस्टम अभी अगले आदेश तक लागू रहेगा। ट्रायल की समयावधि पूरी होने के बाद शनिवार को DC यशेन्द्र सिंह व SP राजेश कुमार ने अधिकारियों व शहर के मौजूज लोगों के साथ बैठक की, जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी आदेश तक वन-वे सिस्टम लागू रहेगा। हालांकि इस बार कोई समयावधि नहीं बताई गई।
10 दिनों में बढ़े हादसे- शहर में वन-वे सिस्टम शुरू होने से सरकुलर रोड पर लगने वाला जाम बेशक खत्म हो गया है, लेकिन वाहनों की रफ्तार बढ़ गई है। सरकुलर रोड पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। वन-वे होने के बावजूद भी कई वाहन व बाइक चालक गलत दिशा में चल रहे है, जिस कारण हादसों का डर हर समय बना रहता है। शहर के नाईवाली चौक पर कई हादसे हो चुके है। बीएमजी मॉल के सामने भी एक युवक घायल हो गया था।
लियो चौक के निकट हरियाणा रोडवेज की बस ने एक बाइक चालक को टक्कर मार दी थी, जिससे युवक का पैर टूट गया था। शुक्रवार को भी बस चालक ने बाइक पर जा रहे दूधिये को टक्कर मार कर घायल कर दिया। ऐसा इसलिए भी हो रहा है, क्योंकि वन-वे होने के बाद दोनों लेन पर वाहन तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं जबकि छोटे वाहन चालकों के पास गलियों में से निकलने के अलावा और कोई चारा नहीं बचा है।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…