CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राज्यरेवाड़ीहरियाणा
Trending

NIGHT CURFEW- न्यू ईयर मनाने निकले तो पकड़ेगी पुलिस- जश्न के नाम पर नहीं चलेगा हुड़दंग

SP ने दिए विशेष अभियान के निर्देश

रेवाड़ी शहर की पुलिस ने आज रात होने वाले जश्न और नशा कर हुड़दंग मचाने वाले लोगों को पकड़ने के लिए खास एक्शन प्लान बनाया है। आज रात पुलिस विशेष अभियान पर रहेगी।

नाइट क‌र्फ्यू तोड़ा तो होगी कार्रवाई

महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा अभियान के तहत 25 दिसंबर से 5 जनवरी 2022 तक लागू किए गए नाइट क‌र्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। प्रदेश सरकार ने रात्रि 11 बजे से तड़के 5 बजे तक नाइट क‌र्फ्यू घोषित किया हुआ है। नाइट क‌र्फ्यू के तहत कोविड-19 के नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कार्रवाई करेगी। सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूमने वाले लोगों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। एसपी ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को कोविड नियमों की पालना करवाने के भी निर्देश दिए हैं।

हुड़दंग मचाया तो सीधे जेल- एसपी राजेश कुमार के आदेश पर पुलिस ने जिले में 30 स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए हैं। एसपी ने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को 31 दिसंबर व 1 जनवरी देर रात तक अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए हैं। बाजार, शॉपिंग मॉल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रिजॉर्ट, होटलों आदि के आसपास पैदल, पीसीआर व राइडर पुलिस द्वारा गश्त की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम रहेंगे और हुड़दंग करने वालों की धरपकड़ की जाएगी। ढाबों, होटलों, धर्मशालाओं, रिजॉर्ट, सराय, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन आदि पर पुलिस की टीमें जांच करेंगी। नववर्ष की पूर्व संख्या पर अवैध रूप से शराब बेचने, शराब पीकर हुड़दंग मचाने, जुआ खेलने, सट्टा खाईवाली करने व आतिशबाजी करके पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों पर नकेल कसने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

Tags

Related Articles

Back to top button