रेवाड़ी

रेवाड़ी शहर के विकास का पहिया घूमेगा, शहर में तेजी से होंगे विकास कार्य, बोले केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रेवाड़ी शहर की 10.69 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

रेवाड़ी, केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियांवयन, योजना एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि रेवाड़ी शहर के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। कोविड-19 के चलते शहर के विकास की गति धीमी जरूर हुई थी, अब शहर के विकास का पहिया फिर घूमेगा और शहर में तेजी से विकास कार्य होंगे।
केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को अनाज मंड़ी रेवाड़ी में नप रेवाड़ी की ओर से रेवाड़ी शहर में 10.69 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सडक़ों व अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने उपरांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण लोगों को पहले ही मार पड़ी हुई है, लोगों को मजबूत व टिकाऊ सडक़ सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जिन सडक़ निर्माण का शिलान्यास किया गया है उनमें अधिकारी व कर्मचारी ईमानदारी से कार्य करते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें।
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा देश के वीर शहीदों को पूरा-मान सम्मान दिया जा रहा है तथा हमें भी शहीदों के बलिदान को याद रखते हुए उन्हें पूरा मान-सम्मान देना चाहिए। उन्होंने लोगों से आगामी 23 सितंबर को जिला झज्जर के गांव पाटौदा में मनाए जाने वाले शहीदी दिवस कार्यक्रम में बढ़चढक़र अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर शहीदों का नमन करने का आह्वïान किया।

केंद्रीय मंत्री ने इन विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ङ्क्षसह ने शुक्रवार को रेवाड़ी शहर की 10.69 करोड़ लागत की जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया उनमें 2.8 करोड़ की लागत से ब्रास मार्केट न्यू मंडी टाउनशिप सेक्टर-1 के विकास कार्य, 1.18 करोड़ की लागत से ठोस कूड़ा प्रबंधन प्लांट रामसिंहपुरा की चार दीवारी का निर्माण, 2.58 करोड़ की लागत से महाराणा प्रताप चौक से भाड़ावास रोड़ तक व नेहरू पार्क से हाऊसिंह बोर्ड कालोनी तक सडक़ निर्माण, 1.46 करोड़ की लागत से अग्रसैन चौक से झज्जर चौक वाया मेन मार्केट, रेलवे चौक से गोकल गेट व पुरानी सब्जी मंडी से बाराहजारी तक मेन मार्केट रोड़ का पुन: निर्माण, 83 लाख रुपए की लागत से नाईवाली चौक से डबल फाटक तक राव तुलाराम पार्क के सामने की सडक़ का निर्माण, 63 लाख की लागत से हाउसिंह बोर्ड कालोनी सैक्टर-3 भाग-2 की आंतरिक सडक़ों का निर्माण, 57 लाख की लागत से हुडा बाईपास से सनसिटी की दीवार के साथ-साथ सडक़ निर्माण, 46 लाख की लागत से सेक्टर-4 मकान नंबर 734 से हुडा बाईपास तक और मकान नंबर 1382 से मकान नंबर 1660 तक की सडक़ों का निर्माण, 43 लाख की लागत से दिल्ली रोड़ गुप्ता मैटल से आरडब्ल्यूए कार्यालय शिव नगर भाग-2 तक की सडक़ का निर्माण तथा कंटेनर डिपो से पुराना हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-1 तक की सडक़  का निर्माण शामिल रहीं।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago