रेवाड़ी

डूबने की कगार पर रेवाड़ी! महज आधे घंटे की बारिश ने खोली प्रसासन के दावों की पोल

मानसून की हो रही बारिश से पहले प्रशासन द्वारा लंबे चौड़े दावे किए गए थे के नालों की सफाई करवा दी गई है और पानी निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करा दिया गया है मगर यह तस्वीरें अपने आप में बहुत कुछ बयां कर रही है

रेवाड़ी: महज आधे घंटे की बारिश ने शहर को पूरी तरह से जलमग्न कर दिया। शहर का शायद ऐसा कोई इलाका बचा हो जहां जलभराव ना हुआ हो। तस्वीरें में आपको दिखा रहे हैं रेवाड़ी के सिविल हॉस्पिटल के बाहर का नजारा। यह नजारा देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं के प्रशासन के दावों में कितनी सच्चाई है।  महज आधा घंटे की बारिश ने शहर के हर गली मोहल्लो  में पानी पानी हो गया है । मानसून की हो रही बारिश से पहले प्रशासन द्वारा लंबे चौड़े दावे किए गए थे के नालों की सफाई करवा दी गई है और पानी निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करा दिया गया है मगर यह तस्वीरें अपने आप में बहुत कुछ बयां कर रही है HR news  को स्थानीय लोगों द्वारा अलग-अलग इलाकों से अनेकों तस्वीरें भेजी गई है और यह तस्वीरें जिला प्रशासन के बरसाती पानी निकासी के तमाम दावों की पोल खोल रही है आपको यह बता दें यह सर्कुलर रोड पर करोड़ों रुपए की लागत से नाला बनाया गया था मगर आज 3 साल पूरे होने के बावजूद भी आज तक न तो सफाई की गई है वहीं जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवरेज लाइनों की मशीनों द्वारा कोई सफाई की गई है हां इतना जरूर है सीवर का ढक्कन उठाया थोड़ा बहुत साफ किया कूड़ा बाहर निकाला और इतिश्री हो गई सूत्रों की माने तो मशीनों के नाम पर जन स्वास्थ्य विभाग में फर्जी बिल बनाए जा रहे हैं और दिखाया जा रहा है कि किस तरीके से मशीनें लगाकर के सफाई की जा रही है मगर हकीकत यह है कि बरसात शुरू होने से पहले कोई मशीनें लगाकर के सीवर लाइनों की सफाई नहीं की गई शहर की अगर हम बात करें तो आज रेवाड़ी शहर गांव से भी बदतर नजर आने लगा है इससे अच्छा तो किसी गांव का हाल होगा मगर रेवाड़ी गांव से भी ज्यादा बदसूरत बना दिया है यही वजह है जरा सी बारिश होते ही शहर चारों तरफ से जलमग्न हो जाता है स्थानीय लोगों द्वारा भेजी गई अलग-अलग तस्वीरें बहुत कुछ बयां कर रही है कल हमने आपको दिखाया था दिल्ली रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे क्या स्थिति है तो ऐसे में आप समझ सकते हैं के शासन प्रशासन के विकास के दावों में कितना दम है क्योंकि आज शहर की तमाम सड़कें पूरी तरीके से बदहाल हो चुकी है शहर की बदसूरती का आलम यह है आपको जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे मिल जाएंगे और स्वच्छता अभियान के किस तरीके से हवा निकलती है वह भी देखने को मिल जाएगा अफसोस और शर्म की बात तो यह है कि मीडिया में आए दिन खबरें दिखाए जाने के बावजूद भी फर्क पड़ता है फर्क पड़ता है बात की जाती है रेवाड़ी कार्य करने की पिछले 3 साल से उनके नाम पर मगर ना तो शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त हुई ना बरसाती पानी निकासी की व्यवस्था हुई ना ही सड़कों की हालत दुरुस्त हुई एचआर न्यूज़ बार-बार खबरें दिखा रहा है और शहर की हकीकत बयां कर रहा है उसके बावजूद भी सत्ताधारी पार्टी और उनके नेता साथ में स्थानीय प्रशासन विकास के लंबे चौड़े दावे करते हैं लेकिन आमजन में उन दावों को लेकर के बेहद रोष है क्योंकि आज रेवाड़ी शहर पूरी तरीके से कहे तो बद से बदतर हो चुका है बाकी आप खुद समझदार हैं

MOHAN

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago