CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
रेवाड़ी

कोरोना मुक्त हुआ रेवाड़ी, जिला में कोरोना का कोई सक्रिय केस नहीं : डीसी

डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि रेवाड़ी जिला कोरोना की तीसरी लहर के संक्रमण से मुक्त हो गया है। अब रेवाड़ी में कोरोना का कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस सक्रिय नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को एक संक्रमित के ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस समय जिले में कोरोना का कोई भी पॉजिटिव केस नहीं है। लापरवाही न बरतें जिलावासी : डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है लेकिन हमें अभी भी सावधानी व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कोविड नियमों के अनुसार उचित व्यवहार करते हुए फेस मास्क, सामाजिक दूरी व सैनिटाइजेशन का इस्तेमाल करें। कोरोना रोधी दवा की दोनों डोज लगवाना सुनिश्चित करें ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके।

Tags

Related Articles

Back to top button