Rewari CRIME Bulletin

रेवाडी पुलिस को अनाज मण्डी रेवाडी मे हथियार के बल पर व्यापारी से 5/7 लाख लूटने के मामले मे मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक रेवाडी, राजेश कुमार के निर्देश अनुसार अनाज मण्डी रेवाडी मे सनैटरी व्यापारी के घर/दुकान से दिनांक 29.01.2023 कि रात को समय करीब 7.50 पी.एम पर तीन नोजवान युवको द्वारा हथियार के बल पर परिवार के सदस्यो से मारपिट करके करीब 5 से 7 लाख रुपए लूट कर ले जाने के मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए माडल टाऊन रेवाडी पुलिस द्वारा मामले मे सलिंप्त 4 आरोपियो का गिरफतार किया है। गिरफतार किए गए आरोपियो कि पहचान जिला रेवाडी के गांव चान्दपुर की ढाणी निवासी रवि पुत्र सुबेसिंह, गांव बिठवाना निवासी निरज पुत्र राकेश, गांव भवाडी निवासी कपिल उर्फ बिल्ला पुत्र सतपाल व देवलावास निवासी सचिन पुत्र धनबीर के रुप मे हुई है।
जांचकर्ता ने बतलाया कि दिनांक 29.01.2023 को अनाज मण्डी रेवाडी मे सनैटरी व्यापारी नविन पुत्र देवदत के घर/दुकान से समय करीब 7.50 पी.एम पर तिन नोजवान युवक हथियार सहित उसकी दुकान पर आए ओर दुकान कि घण्टी बजाई तब व्यापारी अपने मकान मे परिवार के साथ खाना खा रहा था। तब वह निचे आकर सट्टर खोलकर देखने लगा तो उसे कोई नही दिखाई दिया तब अचानक तिनो युवक अन्दर आ गए ओर हथियार के बल पर परिवार के सदस्यो के साथ मारपिट करके 5-7 लाख रुपए लूट कर ले गए थे। तब पुलिस को सुचना मिलने पर उक्त व्यापारी कि शिकायत पर थाना माडल टाऊन रेवाडी मे लूट का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक रेवाडी ने मामले मे त्वरित सज्ञांन लेते हुए वारदात का पता लगाने व आरोपियो को गिरफतार करने के लिए जिला रेवाडी पुलिस की अलग अलग पांच टीमो का गठन किया गया था । सभी टीमो द्वारा मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियो का पता लगाया गया ओर सोमवार को मामले मे सलिंप्त 3 आरोपी रवि पुत्र सुबे सिंह निवासी चान्दपुर की ढाणी , निरज पुत्र राकेश निवासी बिठवाना व कपिल उर्फ बिल्ला पुत्र सतपाल निवासी भवाडी को गिरफतार करके उनके कब्जा से वारदात मे प्रयोग कि गई कार अल्ट्रोज, 2 देशी कट्टे, 21 जिन्दा कारतूस बरामद किए है तथा आज दिनांक 07.02.2023 को उक्त मामले मे शामिल चौथे आरोपी सचिन पुत्र धनबीर निवासी देवलावास को भी गिरफतार कर लिया है। आरोपियो से वारदात मे लूटी गई राशि बरामद करने व गहनता से पुछताछ के लिए आज अदालत मे पेश करके पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाएगा।

धोखाधड़ी करके खाते से नकदी निकालने के मामले में दुसरा साथी आरोपी गिरफ्तार
थाना साईबर क्राईम साउथ रैंज रेवाङी ने धोखाधड़ी करके बैंक से नकदी निकालने के मामले में कार्यवाही करते हुए मामले मे सलिंप्त एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उत्तरप्रदेश के जिला मेरठ के पुरवा अब्दुल वाली इमलियान कालोनी निवासी महराज अन्सारी पुत्र अमीर अहमद के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बतलाया कि गुरुग्राम जिले के सिकंदरपुर निवासी भूपेन्द्र ने जानकारी देते हुए बतलाया कि मैंने अपने साथ मेरे साथी गाँव खरकड़ा धारूहेड़ा निवासी राकेश कुमार के साथ मिलकर एक रजिस्टर्ड फर्म साई पोलिपैक एण्ड ट्रेडिंग कं0 जलियावास रेवाङी में खोली हुई है। जिसका हमने फर्म के नाम बनीपुर चौक स्थित इंडियन बैंक में खाता भी खोला हुआ है। इस खाते में मेरे पार्टनर राकेश कुमार का मोबाईल नं. रजिस्टर्ड करवाया हुआ है। जिसमें मैं भी पैमेंट करता हूँ लेकिन OTP रजिस्टर्ड नं. पर आता है। गत 29 अगस्त को रजिस्टर्ड नंबर पर सुबह 11.00 बजे NO नेटवर्क शो कर रहा था तथा हम रविवार को छुट्टी होने के कारण नई सिम निकलवा नही पाए। अगले दिन जब मैंने सिम निकलवाई । इसके बाद 31 अगस्त को सिम एक्टिवेट होने के बाद मैने अपने फोन से नेट बैंकिग से फार्म के खाते में पैसे चैक किये तो उसमें बैलेस कम दिखा रहा था।
उसके पश्चात हम दोनो बैंक गये तो A/C स्टेटमैंट में वही अमाउंट शो कर रहा था जिसमे दिनांक 29.08.2021 को खाते से 12 लाख व दिनांक 30.08.2021 को 8 लाख बिना OTP के धोखाधङी से निकाल लिए गए। पुलिस ने भूपेन्द्र की शिकायत पर धोखाधडी करके खाते से पैसे निकालने का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी नाजिम पुत्र नन्हे निवासी मोहल्ला आशियाना लिसाड़ी गेट जिला मेरठ उत्तर प्रदेश को वर्ष 2021 मे हि गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 63 फर्जी आईडी, 11 पासबुक, 19 एटीएम कार्ड, 16 बैंक चैक बुक, 7 मोबाइल फोन व 9 सिम कार्ड पहले हि बरामद कर लिए थे। मामले मे आगामी कार्यवाही करते हुए साईबर थाना साऊथ रेंज रेवाडी पुलिस द्वारा मामले मे सलिंप्त दुसरे साथी आरोपी महराज अन्सारी पुत्र अमीर अहमद निवासी पुरवा अब्दुल वाली इमलियान कालोनी हापुड रोड मेरठ हाल विरार मुम्बई महाराष्ट को गिरफतार कर लिया है।




