राज्य

नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन : मरीज घर बैठे करवा सकेंगे एडवांस रजिस्ट्रेशन

प्रदेश सरकार द्वारा लांच की गई ‘स्वस्थ हरियाणा’ मोबाइल एप

आमजन को अस्पतालों में लंबी लाइनों में लगनेे से मिलेगी निजात : उपायुक्त

रेवाड़ी, आमजन को अस्पतालों में लंबी लाइनों में लगनेे से निजात दिलाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ‘स्वस्थ हरियाणा’ मोबाइल एप लांच किया गया है। इस एप के माध्यम से कोई भी मरीज प्रदेश के किसी भी नागरिक अस्पतालों में अपना इलाज करवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह एप गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है।
मरीज घर बैठे करवा सकेंगे एडवांस रजिस्ट्रेशन
उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से अस्पताल में जाने से पहले मरीज घर बैठे अपना एडवांस रजिस्ट्रेशन करवा पाएंगे, जिससे जिला के अस्पतालों में लोगों की भीड़ का सुव्यस्थित तरीके से प्रबंधन किया जा सकेगा। मरीज को किस डॉक्टर व किस स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पास जाना है। इसके लिए मरीज को लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा, जिससे उसके समय की बचत भी होगी और वह सीधा जाकर अपने डॉक्टर के पास इलाज करवा सकता है।
मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे देख सकते हैं लैब रिपोर्ट
उपायुक्त ने बताया कि डॉक्टर जो टेस्ट लिखेगे और जो भी लैब की रिपोर्ट होगी इस एप के माध्यम मरीज अपनी लैब रिपोर्ट को घर बैठे ही अपने मोबाइल ऐप से फोन पर देख पाएंगे। उन्हें रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल में जाने की जरूरत नहीं पडेगी। इस एप में मरीज की सारी हिस्ट्री स्टोर रहेगी, वह कभी भी देख सकता है।
यशेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मोबाइल ऐप में और भी कई सुविधाएं हैं जिनमें ब्लड बैंक की जानकारी (ब्लड बैंक ई-रक्तकोष से लिंक है तथा ब्लड युनिटस की उपलब्धता के बारे में जानकारी मिल सकती है), जच्चा-बच्चा देखभाल व टीकाकरण सम्बन्धी जानकारी भी उपलब्ध रहेंगी।
ये हैं एप की मुख्य विशेषताएं
मरीजों का एडवांस रजिस्ट्रेशन, मरीजों का जनसांख्यिकीय विवरण ( डेमोग्राफिक डिटेल्स) से भरा जा सकेगा, मरीज अपना भूतपूर्व रजिस्ट्रेशन का रिकार्ड देख पाएंगे, मरीज अपनी इच्छा से किसी भी स्वास्थ्य संस्थान व ओ.पी.डी. का चयन कर सकेंगें, मरीज अपनी जांच रिपोर्ट अपने मोबाईल फोन पर डाउनलोड कर सकेंगें, सभी प्रकार की जांच रिपोर्ट का रिकार्ड तिथि अनुसार उपलब्ध होगा और मरीजों को इस ऐप द्वारा निकटतम ब्लड बैंक की भी जानकारी उपलब्ध होंगी।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

3 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago