रेवाड़ी

राशन से संबंधित कोई परेशानी है तो जिला खाद्य एवं पूर्ति नियन्त्रक कार्यालय में करें सूचित..

रेवाड़ी, जिले में बीपीएल, एएवाई, पीएमजीकेएवाई व ओपीएच योजना के लाभपात्र परिवारों  को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा अप्रैल मास का राशन वितरण हेतु जिले के सभी गांव एव वार्डो में डिपोधारकों के माध्यम वितरित किया जाना था। यदि किसी लाभार्थी को अपैल माह का राशन डिपो धारक से प्राप्त करने में कोई परेशानी हो तो वह अपने क्षेत्र के संबंधित पीआर केन्द्र पर शिकायत दर्ज करवा सकते है। यदि फिर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह जिला खाद्य एवं पूर्ति नियन्त्रक रेवाड़ी के  कार्यालय में लिखित में शिकायत दर्ज करवा सकते है।
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक रेवाड़ी अशोक रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला रेवाडी में प्रत्येक गांव/वार्डो में सरकार द्वारा बी0पी0एल0 परिवार को प्रति सदस्य 5 किलो गेहूं 2रूपये की दर से, चीनी प्रति कार्ड एक किलो 13.50 रूपए की दर से व नमक प्रति कार्ड एक किलो 4.50 रूपये की दर से तथा पीएमजीकेएवाई योजना के गेहूं प्रति सदस्य 5 किलो व ए0ए0वाई0 कार्ड धारक को प्रति परिवार 35 किलोग्राम गेहूं 2 रूपये की दर से, चीनी प्रति कार्ड एक किलो 13.50 रूपए की दर से व नमक प्रति कार्ड एक किलो 4.50 रूपये की दर से तथा पीएमजीकेएवाई योजना के गेहूं प्रति सदस्य 5 किलो मुफ्त में व ओ0पी0एच0 लाभार्थी परिवारों को सरकार द्वारा प्रति सदस्य 5 किलो गेहूं 2रूपए की दर से तथा पीएमजीकेएवाई योजना के गेहूं प्रति सदस्य 5 किलो मुफ्त में वितरण हेतू मुख्यालय से एलोकेशन अनुसार संबंधित डिपोधारक को जारी किया गया है।

KOMAL

Recent Posts

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया

डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…

2 years ago

ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं, 238 की मौत: 900 लोग घायल, दर्दनाक तस्वीरे..

Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…

3 years ago

‘इस तरह से तो हरियाणा प्रदेश दिवालिया भी घोषित हो सकता है’ – विधायक चिरंजीव राव ने बजट पर घेरा सरकार को

चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…

3 years ago

खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर वासियों का फूटा गुस्सा, विधायक चिरंजीव राव को सुनाई अपनी व्यथा

रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…

3 years ago

भारत आठवां सबसे प्रदूषित देश : दुनिया के 50 टॉप प्रदूषित शहरों में से 39 भारत के_देखे  रिपोर्ट

पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…

3 years ago

HBSE 10th Exam : पेपर लीक करने वाले तीन छात्रों को दबोचा, प्रश्नपत्रों के फोटो खींच किया वायरल

हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…

3 years ago