CLICK ON THE NOTIFICATION BELL ICON, For Daily Updates
राज्यरेवाड़ी

REWARI : सैक्टर 3 में बढ़ते अपराध पर सैक्टर की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने जताया रोष

(हरियाणा रथ) REWARI – शहर के सैक्टर 3 में दिन प्रतिदिन बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सैक्टर की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने रोष जताया है। एसोसिएशन के प्रधान प्रताप सिंह यादव ने कहा कि सोमवार रात को एसोसिएशन के कॉलेजियम सदस्य विनयशील गोयल के सैक्टर 3 में निवास पर हुई लूटपाट की घटना निंदनीय है। सैक्टर में लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं से सैक्टर वासियों में भय और रोष व्याप्त है।
इस विषय में एसोसिएशन द्वारा पुलिस प्रशासन तथा सैक्टर की पुलिस चौकी को पूर्व में कई बार लिखित में आगाह करते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का अनुरोध किया गया था लेकिन हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं । अब तो अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे लगभग हर दिन सैक्टर में वाहन चोरी, चेन स्नेचिंग और घरों में चोरी आदि घटनाओं के साथ गोलीबारी की वारदात को भी अंजाम दे रहे हैं।हर दिन शाम के समय मोटर साइकिलों और कारों में असामाजिक तत्व सैक्टर की मार्केट के आसपास और सैक्टर के पार्कों में सक्रिय हो जाते हैं और खुले में या गाड़ियों में नशा करते हैं और सैक्टर वासियों विशेषकर महिलाओं से बदतमीजी भी करते हैं जिससे आम सैक्टर वासी शाम के बाद मार्केट या पार्क जाने में असहज महसूस करने लगा है।
प्रधान प्रताप सिंह ने प्रशासन से बिना किसी विलंब के सैक्टर में पुलिस की गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करके आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने का अनुरोध किया जिससे सैक्टर वासी एक सुरक्षित माहौल में रह सकें।
Tags

Related Articles

Back to top button