रेवाड़ी
महिलाओं के लिए रोटरी क्लब का ‘निजी स्वच्छता अभियान’
महिलाओं व लड़कियों को सेनेटरी नेपकिन्स, फेसवॉश व कोरोनिल की 320 किट वितरित की

रेवाड़ी, 25 जुलाई : रोटरी क्लब, रेवाड़ी ने महिलाओं के लिए चलाया ‘निजी स्वच्छता अभियान’ रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी
मेन की महिला सदस्यों ने रविवार की सुबह रोटरी क्लब ऑफ देहली राजधानी के सहयोग से शहर के सेक्टर-4 व स्लम एरिया में ‘सपनों की उड़ान’ अभियान चलाया। जिसमें महिला सदस्यों ने महिलाओं व लड़कियों को सेनेटरी नेपकिन्स, फेसवॉश व कोरोनिल की 320 किट वितरित की। क्लब की प्रथम महिला सदस्य रूचि चौहान व रोटेरियन ज्योति गुप्ता ने महिलाओं को निजी स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। क्लब के प्रधान जेपी चौहान ने कहा कि क्लब द्वारा ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। अभियान में राजकीय माध्यमिक विद्यालय की मुख्य अध्यापिका संगीता चौहान ने भी सहयोग किया।




