रेवाड़ी, शहरी क्षेत्र में बेहतर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने के साथ ही आमजन को आवागमन की निर्बाध सुविधा प्रदान करने की दिशा में जिला प्रशासन शहरी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कदम उठा रहा है। पार्किंग, जैबरा क्रोसिंग, डिवाइडर सहित स्पीड लिमिट निर्धारित करने की प्रक्रिया को पूर्ण करने के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर सरकूलर रोड को जाम मुक्त रखा जाएगा। जनसुविधा के अनुरूप प्रशासन प्रभावी तरीके से सुगम आवागमन उपलब्ध कराने में अपना दायित्व निभाने में सजग एवं सतर्क है। यह बात डीसी यशेंद्र सिंह ने कही। व सोमवार को एसपी राजेश कुमार सहित नगरपरिषद चेयरपर्सन पूनम यादव व नप पार्षदों के साथ बैठक में शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था संचालन बारे बैठक ले रहे थे। बैठक में नप पार्षदों द्वारा यातायात सुचारू रूप से संचालन के लिए सुझाव भी दिए जिनके क्रियांवयन को लेकर बैठक में चर्चा हुई। बैठक में यातायात व्यवस्था प्रबंधन सुनिश्चित होने तक अभी सरकूल रोड पर वन वे ट्रेफिक जारी रखने की बात कही गई।
डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि आमजन को शहरी क्षेत्र में आवागमन में कोई व्यवधान न हो इसके लिए वन वे ट्रेफिक का संचालन पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर किया जा रहा है। ऐसे में पायलेट प्रोजेक्ट के प्रभावी रूप ये लागू करने से पूर्व आमजन व जन प्रतिनिधियों के सुझाव यातायात व्यवस्था जाम रहित रखने में सहयोगी हैं। डीसी ने बताया कि सरकूलर रोड पर वाहनों के खड़े करने के लिए प्रशासन की ओर से चिह्निïत स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की जा रही है ताकि सरकूलर रोड पर बेतरतीब वाहन सडक़ पर न खड़े हों पाएं। उन्होंने बताया कि पार्किंग व्यववस्था जल्द शुरू हो जाएगी और उसके उपरांत सडक़ पर खड़े वाहनों के न केवल चालान सुनिश्चित किए जाएंगे बल्कि रिकवरी वाहन से सडक़ से उन्हें हटवाया भी जाएगा। डीसी ने बताया कि सरकूलर रोड पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए स्वीड लिमिट भी निर्धारित की जाएगी ताकि सडक़ दुर्घटनाओं का कारण वाहनों की तेज रफ्तार न बन पाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को पर्याप्त सुविधाएं प्रदान करना ही प्रशासन का दायित्व है।
एसपी राजेश कुमार ने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही शहर को जाम मुक्त करने की दिशा में जो भी कदम उठाए जा रहे हैं वह जनहित में हैं। उन्होंने बताया कि सरकूलर रोड सहित अन्य मार्गों पर यातायात बाधित न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त पुलिस कर्मियों की व्यवस्था की गई है। लोगों को नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में सुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित किया गया है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था संचालन में जो भी सहयोग जनप्रतिनिधियों द्वारा दिया जा रहा है उन सुझावों को व्यवस्था प्रबंधन हेतु वे शामिल कर रहे हैं।
डाॅन बाॅस्को पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राखी का त्योहार बडे़ धूमधाम से मनाया गया।…
Odisha Train Accident: ओडिशा में बालासोर के पास शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसा…
चंडीगढ। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक चिरंजीव राव ने सरकार को घेरते…
रेवाड़ी के पॉश इलाके में सुमार सैक्टर 4 के खस्ता हाल सड़कों को लेकर सैक्टर…
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होतान दुनिया के सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर हैं, और…
हरियाणा, सोनीपत जिले के गन्नौर के आहुलाना स्थित परीक्षा केंद्र पर दसवीं का गणित विषय…