
ये तस्वीर है रेवाड़ी के बावल रोड की जहां एक बड़ा सा गड्ढा बना हुआ है और लोगों ने डिवाइडर पर टायर गिराकर निशानदेही की हुई है कि यहां से वाहन गुजरे तो सावधान रहें, कहीं ऐसा ना हो कि आप इस गड्ढे में गिर जाए और आपको जान माल की हानि हो, यह तस्वीर स्थानीय लोगों द्वारा भेजी गई है आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि सुबह 6:00 बजे के आसपास हुई बारिश के बाद भी दोपहर 12:00 बजे तक पानी की निकासी का प्रबंध नहीं हो सका, यह केवल एक तस्वीर नहीं है रेवाड़ी के हर वार्ड, हर मोहल्ले से ऐसी तस्वीरें आ रही है जो प्रशासन के बरसाती पानी निकासी के तमाम दावों की पोल खोल रही है, वही एचआर न्यूज़ बार-बार इस मुद्दे को उठा रहा है मगर उसके बावजूद भी ना तो स्थानीय प्रशासन गंभीर है ना ही संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान दे रहा है, रेवाड़ी शहर में ऐसे न जाने कितने मौत के गड्ढे बने हुए हैं जहां पानी भरा हुआ है और कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है तो आप से निवेदन है कि अगर आप बावल रोड पर निकल रहे हैं या अन्य किसी रोड पर जा रहे हैं तो कृपया सावधानी से जाएं कहीं ऐसा ना हो पानी की वजह से आपको गड्ढा नजर ना आए और आप उस गड्ढे में धस जाएं




